वूमन कमीशन की काउंसलर और ड्राइवर किए गए क्वांरटाइन, रेस्क्यू की गई महिला कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की काउंसलर, यहां कार्यरत ड्राइवर और दिल्ली पुलिस के कई कर्मियों को एक कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आने के बाद क्वारंटीन में भेज दिया गया है। दरअसल हाल ही में महिला आयोग की टीम ने घर में नजरबंद एक महिला उसके घर से रेस्क्यू किया था। जो बाद में कोरोना संक्रमित पाई गई थी। उसे दूसरे अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। साथ ही उसके पति को भी ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

Women’s commission counsellor, driver quarantined after rescued woman tests positive for coronavirus

दिल्ली महिला आयोग को 24 अप्रैल को हेल्पलाइन नंबर 181 पर एक शिकायत मिली थी कि 26 वर्षीय महिला को उसके माता-पिता ने घर पर बंदी बना रखा है क्योंकि वह उसकी शादी के खिलाफ हैं। महिला ने अपने माता-पिता पर आरोप लगाया कि वे उसके साथ मारपीट करते हैं। इसके बाद महिला आयोग की मोबाइल हेल्पलाइन काउंसलर और ड्राइवर केएन काटजू मार्ग पुलिस थाने के कई पुलिसकर्मियों साथ रेस्क्यू किया था।

पीड़िता अपने पति के घर जाना चाहती है। इसके बाद पीड़िता के पति को मामले की जानकारी दी गई। पति के साथ पानीपत लौटते समय उनके साथ सड़क दुर्घटना हो गई। इसके बाद उपचार के लिए उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि महिला कोरोना संक्रमित है। इसके बाद महिला को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके पति को अभी निगरानी में रखा गया है।

इस जानकारी के सामने आने के बाद मोबाइल हेल्पलाइन काउंसलर, महिला आयोग के ड्राइवर, केएन काटजू मार्ग के पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है।दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, दिल्ली महिला आयोग का संकल्प है हर महिला तक मदद पहुंचाना। कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान भी कई रेस्क्यू ऑपेरशन कर रहे हैं और अनेकों केस पर प्रतिदिन काम कर रहे हैं। दुर्भाग्य से इस केस में रेस्क्यू करवाई गई महिला कोरोना संक्रमित पाई गयी है। मैं सलाम करती हूं सभी कोरोना वारियर्स को जो अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की रक्षा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+