नींद में टॉयलेट के बजाय खोला मेन दरवाजा, चलती ट्रेन से गिरकर महिला की मौत
Recommended Video

नई दिल्ली। जोधपुर से भोपाल लौट रही एक महिला की ट्रेन से गिरकर उस वक्त हादसे का शिकार हो गई जब उसने बाथरूम के धोखे में मेन गेट खोल लिया। हादसे के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। महिला मध्य प्रदेश के गुना की रहने वाली थी, वो अपने बेटे के पास जोधपुर गई थी, जोधपुर से लौटते हुए ही ये हादसा हुआ।

रात में हुआ हादसा
मृतका राजकुमारी अपने पति राजेन्द्र शर्मा के साथ जोधपुर से भोपाल लौट रही थी। मुंगावली-हिनोतिया के बीच रात करीब साढ़े 10 बजे राजकुमारी ने ट्रेन के मुख्य गेट को टॉयलेट का दरवाजा समझकर खोल दिया और आगे पैर बढ़ा दिया। वो चलती ट्रेन से गिर पड़ी तो गेट के पास की सीट पर बैठी सवारी ने शोर मचाया।

अस्पताल में तोड़ा दम
राजकुमारी के गिरने के बाद उनके पति ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। उन्होंने ड्राइवर को सारी बात बताई तो ड्राइवर ने डीआरएम से बात कर ट्रेन को पीछे लिया। करीब एक किलोमीटर चलने के बाद घायल राजकुमारी को उठाया गया और अशोकनगर अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

तीन से नहीं सोई थीं राजकुमारी
मृतका के पति राजेन्द्र शर्मा ने बताया है उनका बेटा जोधपुर में रहता है। उनके बेटे ने जोधपुर में फ्लैट लिया था। ऐसे में उसके पास वो दोनों गए थे। तीन दिनों तक पूजा पाठ चली और इसलिए राजकुमार तीन दिनों से बहुत कम सोईं थी, इसीलिए वो नींद में थी। वह रात में टॉयलेट जाने उठी तभी यह हादसा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications