महिला अग्निवीर वायु सैनिक होंगी गणतंत्र दिवस परेड में IAF दल का हिस्सा, पहली बार तीनों दल का होगा जॉइंट दस्ता
महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा उदाहरण पेश करते हुए, महिला अग्निवीर वायु सैनिक इस साल गणतंत्र दिवस परेड के लिए भारतीय वायु सेना दल का हिस्सा होंगी। इस बात की घोषणा भारतीय वायु सेना ने सोमवार, 8 जनवरी को की।
गणतंत्र दिवस परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल दिल्ली की सर्द सुबह में कई दिनों से हो रही है। पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में आर्मी, इंडियन नेवी और एयरफोर्स की महिला अग्निवीरों का जॉइंट दस्ता होगा। इन तीनों फोर्स की महिला ऑफिसर इस दस्ते को लीड करेंगी।

यह भी पहली बार होगा जब आर्मी, इंडियन नेवी और एयरफोर्स की महिला ऑफिसर एक साथ परेड में लीड करेंगी। अब तक ट्राई सर्विस दस्ता यानी तीनों सेनाओं के जॉइंट दस्ते को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं किया गया था।
आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की महिला अग्निवीरओं का दस्ता पैरलर मार्च करेगा। तीनों सेनाओं की परेड करने की स्टाइल में फर्क होने के कारण तीनों महिला अग्निवीर गणतंत्र दिवस परेड के लिए अपनी मार्चिंग स्किल को ट्यून करने में लगी हुई हैं, ताकि कर्तव्य पथ पर वो कदम से कदम मिलाकर मार्च कर सकें।
यह भी देखें: गणतंत्र दिवस की परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी होगी खास, आदिम जनसंसद की दिखेगी झलक
गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे फ्रांस के राष्ट्रपति
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। यह छठी बार है जब कोई फ्रांसीसी नेता राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण स्वीकार करते हुए मैक्रों ने कहा, ''आपके निमंत्रण के लिए धन्यवाद, मेरे प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी। भारत, आपके गणतंत्र दिवस पर, मैं आपके साथ जश्न मनाने के लिए यहां रहूंगा!"
यह भी देखें: तीन साल बाद गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी ओडिशा की झांकी
भारत 26 जनवरी, 2024 को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। यह दिन उस ऐतिहासिक तारीख का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है जब डॉ. बीआर अंबेडकर द्वारा तैयार किए गए भारतीय संविधान के लागू होने के बाद देश ने एक स्वतंत्र गणराज्य बनने की दिशा में अपना परिवर्तन पूरा किया था।
यह भी देखें: Punjab News: 'किसी भी सिंथेटिक ट्रैक पर नहीं होगा गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन', CM भगवंत मान का ऐलान












Click it and Unblock the Notifications