तीन साल बाद गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी ओडिशा की झांकी
गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान इस बार ओडिशा की भी झांकी देखने को मिलेगी। पिछले तीन वर्षों से दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में ओडिशा की झांकी हिस्सा नहीं ले पा रही थी। लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर ओडिशा की झांकी देखने को मिलेगी। इस झांकी के जरिए प्रदेश की पुरानी विरासत को दिखाया जाएगा। जिसमे शिल्प गांव रघुराजपुर की विशेषता वाली झांकी भी को होगी।
रक्षा मंत्रालय के अवर सचिव अशोक पांडे ने प्रदेश के मुख्य सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि परेड में ओडिशा की झांकी हिस्सा लेगी। रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झंकी-मॉडल को अंतिम रूप दिया जाए। इसके लिए कलाकारों को निर्देश जारी किए जाएं।

ओडिशा की झांकी में विरासत शिल्प गांव रघुराजपुर और इसकी शिल्प कौशल के रंगीन और जीवंत पहलुओं को दिखाए जाने की उम्मीद है। ओडिशा सरकार भी इस गांव के मॉडल के साथ महिला सशक्तिकरण के मॉडल को मंजूरी के लिए रक्षा मंत्रालय भेजा है।
इसकी झांकी के मॉडल को प्रसिद्ध कलाकार कीर्ति किशोर मोहराना द्वारा तैयार किया जा रहा है। इस मॉडल का निर्माण प्रसिद्ध कलाकार गजेंद्र साहू की निगरानी में चल रहा है। पिछले तीन वर्षों से गणतंत्र दिवस की परेड में ओडिशा के हिस्सा नहीं ले पाने की वजह से यहां के कलाकारों में निराशा थी। इस वर्ष कर्तव्य पथ पर इसकी झलक देखने को मिलेगी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications