Women 20 Summit तमिलनाडु में शुरू, महिला विकास नीतियों पर जोर, साझा की गईं देश भर की महिलाओं की कहानियां
Women 20 Summit: महिला-20 शिखर सम्मेलन बुधवार को चेन्नई के पास महाबलीपुरम में शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मुख्य भाषण दिया।
शिखर सम्मेलन 'महिला-नेतृत्व विकास- ट्रिपल टी पर आधारित है। ट्रांसफॉर्म, थ्राइव और ट्रांसेंड विषय पर आधारित है। द जर्नी ऑफ एम्पावरमेंट की थीम पर नागरिक भागीदारी कार्यक्रम को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, तमिलनाडु ग्रामीण विकास विभाग और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अपना समर्थन दिया है।

आयोजन के दौरान, देश भर की महिलाओं की कहानियों को प्रतिनिधियों के साथ साझा किया गया। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता बंसुरी स्वराज ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं की वित्तीय साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, स्वास्थ्य देखभाल और स्वच्छता और जमीनी स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करने वाली नीतियों पर जोर दिया।
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तमिलनाडु के जमीनी स्तर के उद्यमियों की एक प्रदर्शनी शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित की जाएगी। इसमें W20 अर्जेंटीना और W20 इंडोनेशिया के प्रदर्शन शामिल होंगे। उद्घाटन भाषण W20 इंडिया की अध्यक्ष डॉ संध्या पुरेचा द्वारा दिया जाएगा।
W20 कम्युनिकेशंस ड्राफ्टिंग कमेटी की अध्यक्ष डॉ. शमिका रवि, संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर, डॉ. शोम्बी शार्प, अमिताभ कांत, स्मृति ईरानी आदि मौजूद रहेंगे।
वाराणसी में जी-20 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं लोकतंत्र की जननी, सबसे पुराने जीवित शहर बनारस में आप सभी का हार्दिक स्वागत करता हूं। काशी सदियों से ज्ञान, चर्चा, वाद-विवाद, संस्कृति और अध्यात्म का केंद्र रहा है। इसमें भारत की विविध विरासत का सार निहित है। मुझे खुशी है कि जी-20 समूहों का विकास का एजेंडा काशी तक भी पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें- G20 Kashmir: जी20 कश्मीर बैठक का सऊदी अरब क्यों कर रहा बहिष्कार?












Click it and Unblock the Notifications