खुद से शादी करने वाली महिला किस हाल में जी रही हैं जिंदगी, पहली मैरिज एनिवर्सरी का वीडियो शेयर कर बताया

Kshama Bindu first wedding anniversary: खुद से शादी करने वाली गुजरात की महिला क्षमा बिंदु इन दिनों अपनी फर्स्ट मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं।

Kshama Bindu sologamy or self-marriage News: गुजरात के वडोदरा शहर की रहने वाली क्षमा बिंदु ने एक साल पहले तब सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने खुद से शादी की थी। क्षमा बिंदु अब अपनी पहली मैरिज एनिवर्सरी मना रही हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि खुद शादी करने के बाद उनकी जिंदगी कैसी चल रही है।

क्षमा बिंदु ने 09 जून 2022 को अपने साथ 'सात फेरे' लिए और खुद की मांग में सिंदूर लगा, पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। क्षमा भारत की पहली एकलविवाह यानी सेल्फ मैरिज करने वाली महिला हैं। इसे सोलोगैमी (sologamy) भी कहा जाता है।

Kshama Bindu video Woman who married herself

क्षमा बिंदु एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। क्षमा बिंदु ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली शादी की सालगिरह की वीडियो शेयर की है। वीडियो में वह अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट करते दिख रही हैं।

वीडियो शेयर करते हुए क्षमा बिंदु ने लिखा, "हैप्पी फर्स्ट एनिवर्सरी।" इस वीडियो को अलग-अलग स्निपेट्स का इस्तेमाल करके बनाया गया है। वीडियो में क्षमा ने अपनी शादी से लेकर एक साल में क्या-क्या किया, उन सभी चीजों को अलग-अलग फोटो-वीडियो के जरिए दिखाने की कोशिश की है।

वीडियो में क्षमा बिंदु ने ''एकला चोलो रे...'' का मैसेज भी दिया है। क्षमा बिंदु ने वीडियो में ''एकला चोलो रे...'' को टैटू भी दिखाया है। बता दें कि एकला चोलो रे... नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की एक प्रसिद्ध बंगाली कविता है।

क्षमा बिंदु का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो को 9 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है और एक हजार से ज्यादा लाइक्स हैं। (खबर लिखने तक)

पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं। कई लोगों ने उन्हें बस विश किया और लिखा 'हैप्पी एनिवर्सरी ' लिखा है।

एक इंस्टाग्राम यूजर्स ने लिखा, कमाल है। ये अकेले इतना खुश हैं, जितना कोई किसी के साथ भी नहीं होता है। एक यूजर ने लिखा, "बधाई हो"। एक ने लिखा, आप हमेशा ऐसे ही खुश रहिए।

कौन हैं क्षमा बिंदु

क्षमा बिंदु गुजरात के वडोदरा शहर की रहने वाली हैं। क्षमा 25 साल की हैं। क्षमा बिंदु ने समाजशास्त्र की पढ़ाई की है। इसके साथ ही वो एक ब्लॉगर भी हैं। क्षमा बिंदू के इंस्टाग्राम अकाउंट @kshamachy पर 27 हजार से ज्यादा फोलोअर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+