अपनी बेटियों से जिस्मफरोशी का धंधा कराने वाली मां गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि इन लड़कियों को पहले जिस्मफरोशी के लिए तैयार किया जाता था फिर उन्हें छोटे-बड़े शहरों की रेज़िडेंशल लोकैलिटीज़ के फ्लैट्स में शिफ्ट करा दिया जाता था।
कोलकाता। कहते हैं कि बेटियों के लिए उनकी मां का आंचल सबसे सुरक्षित होता है। लेकिन जब खुद मां ही उनका सौदा करने पर उतर जाए तो फिर क्या कहा जा सकता है। ऐसा ही एक मामला कोलकाता में सामने आया है। यहां पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जो सेक्स रैकेट चलाती थी। पुलिस ने महिला के कब्जे से कई छोटी-छोटी बच्चियों को भी पकड़ा है जो इस रैकेट का हिस्सा थीं।

हैरान करने वाली बात ये है कि इन बच्चियों में गिरफ्तार महिला की तीन बेटियां भी है। सभी लड़कियों की उम्र 8 से 14 साल है। पुलिस ने बताया कि इन लड़कियों को पहले जिस्मफरोशी के लिए तैयार किया जाता था फिर उन्हें छोटे-बड़े शहरों की रेज़िडेंशल लोकैलिटीज़ के फ्लैट्स में शिफ्ट करा दिया जाता था। यहां उनसे जिस्मफरोशी कराया जाता था। पुलिस ने बताया कि यह रैकेट अपना कारोबार टॉलीगंज और बेहाला के पड़ोस के रेजिडेंशल एरिया में चलाता था।
6 बच्चों को इस दलदल से निकाला
सीआईडी की ऐंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और NGO इंटरनैशनल जस्टिस मिशन (IJM) ने मिलकर 6 बच्चों को इस गिरोह से बचाया। इनमें से दो बच्चों की उम्र 8 साल थी। इन बच्चों को बाद में बाल कल्याण समीति के सामने पेश किया जाएगा। 35 साल की इस महिला पर आरोप है कि वह बहुत छोटी बच्चियों को पकड़ती है। उसकी अपनी तीन बेटियां, जिनकी उम्र 8, 9 और 14 साल है, इस देह व्यापार का हिस्सा हैं।












Click it and Unblock the Notifications