नोटबंदी के कारण पिट गया एक्स ब्वॉयफ्रेंड, कतार में खड़ी प्रेमिका ने की पिटाई

नोटबंदी के चलते 4 साल बाद मिले पूर्व प्रेमी-प्रेमिका, लेकिन लड़की ने सरेआम कर दी प्रेमी की पिटाई।

नासिक। नोटबंदी के बाद बैंकों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है। बैंकों के बाहर लाइनों में खड़े कई जानने-पहचानने वाले मिल जाते हैं । कोई पुराना साथी दिख जाता है तो कोई पुराना प्रेमी। नासिक में कुछ ऐसा ही एक युवक के साथ हुआ। नोट बदलने के लिए बैंक के बाहर खड़ा युवक अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। वे बाहर आराम से खड़ा था कि तभी एक लड़की उसे पीटने लगी।

 Woman Spots Ex-Lover In Bank Queue

सब चौंक गए, लेकिन लड़की बिना कुछ सोचे-समझे अपना हिसाब पूरा कर रही थी। दरअसल लड़की उस युवक की एक्स गर्लफ्रेंड थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैंक के बाहर लाइन में खड़ा 35 साल का युवक उसका पूर्व प्रेमी थी, जिसके वो 4 साल पहले तक प्यार करती थी। लेकिन लड़का बिना कुछ बताए उसे अचानक छोड़कर चला गया। लड़के के धोखे से परेशान लड़की को जब 4 साल बाद वो दिखा तो वो अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सकी और उसे सरेआमपीटने लगी। लड़की ने फोन कर अपने भाई को भी बुला लिया था।

मामला बिगड़ता देख किसी ने पुलिस से शिकायत कर दी, जिसके बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत मे ले लिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि 4 साल पहले तक वो-दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन एक दिन अचानक लड़का उसे धोखा देकर भाग गया। जब लड़की ने उसे बैंक की लाइन में लगा देखा तो उसे पहचान गई। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है और अभी वह अस्पताल में भर्ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+