घर का सारा कीमती सामान लेकर जीजा के साथ फरार हुई पत्नी, पति ने बताया पूरा मामला
शामली। यूपी के शामली जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां के थानाभवन क्षेत्र में एक विवाहित अपने जीजा के साथ घर का सारा कीमती समान लेकर फरार हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि वो मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक थानाभवन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का एक वर्ष पूर्व कांधला निवासी युवती से विवाह हुआ था।

विवाह के बाद सब ठीक ठाक चल रहा था लेकिन कुछ दिनों बाद ही महिला की बहन व उसका जीजा बेवजह पति पत्नी के बीच हस्तक्षेप करने लगे। आरोप है कि दोनों छोटी छोटी बातों पर उसे मेरे खिलाफ भड़काने लगे जिसके चलते हमारा कई बार विवाद भी हुआ। विवाद सुलझाने के लिए कई बार आपसी पंचायत भी हुई जिसमें में विवाहिता के जीजा की गलती निकलने पर हस्तक्षेप न करने का फैसला हुआ। परन्तु जीजा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 14 जुलाई को वो काम पर गया था तभी उसकी पत्नी का जीजा घर आया और बहला फुसलाकर उसे ले गया। आरोप है कि महिला अपने साथ घर में रखी 60 हजार की नकदी, 5 तोले सोने व 20 तोले चांदी के आभूषण तथा कीमती सामान भी ले गई। पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया है और महिला की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications