महिला ने पति के सामने की एक प्रेमी की हत्या, दूसरे प्रेमी ने दिया साथ

आरोपी महिला के साथ इस हत्या में पति सुरेश यादव और प्रेमी जय प्रकाश मंगरु चौहान ने उसके एक आशिक को मारने में उसका साथ दिया।

Recommended Video

    Maharashtra: Boyfriend और Husband के सामने Wife ने ली दूसरे Boyfriend की जान | वनइंडिया हिंदी

    ठाणे। एक महिला ने अपने दो प्रेमी में से एक प्रेमी की हत्या की। इस हत्या में महिला ने अपने प्रेमी और पति को शामिल किया। अपने पति की आंखों के सामने ही महिला ने अपने प्रेमी की हत्या कर डाली। ताजुब की बात ये है कि इस हत्या में पति और दूसरे प्रेमी ने महिला का साथ दिया। रामजी छत्रधारी शर्मा की 18 नवंबर को हत्या की गई थी, जिसमें कार से टक्कर देकर ये हत्या की गई थी। आरोपी महिला के साथ इस हत्या में पति सुरेश यादव और प्रेमी जय प्रकाश मंगरु चौहान ने उसके एक आशिक को मारने में उसका साथ दिया। आरोपी महिला सुमारी यादव ने अपने पति और प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची। वहीं पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में सफलता हासिल की है।

    Woman murdered a boyfriend in front of her husband, another boyfriend helped

    आरोपी महिला सुमारी यादव और मृत रामजी शर्मा के साथ अनैतिक संबंध थे। महिला का आरोप है कि रामजी शर्मा उसे तकलीफ दिया करता था। जिसकी जानकारी जय प्रकाश को सुमारी ने दी थी। जय प्रकाश ने रामजी का एक्सीडेंट करके उसको सबक सीखने का प्लान बनाया।

    Woman murdered a boyfriend in front of her husband, another boyfriend helped

    जिसके मुताबिक जय प्रकाश ने 18 नवंबर को तुलसी होटल, ब्रह्मांड में सुबह साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक के लिए आए रामजी शर्मा को तेज रफ्तार कार से टक्कर दे मारी और उसे गंभीर रूप घायल कर दिया। रामजी शर्मा को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था, यहां उपचार के दौरान शर्मा की मौत हो गई। इस मामले में कासारवडवली पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+