पति की कोरोना से हुई मौत, सदमे में पत्नी ने दो बेटियों समेत ट्रेन के सामने लगाई छलांग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामले में तेजी देखने को मिली है। हाल ही न्यू जलपाईगुड़ी में कोरोना संक्रमण से एक शख्स की मौत हो गई है। कोविड-19 के पति के मरने के कुछ घंटों बाद, एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ मंगलवार दोपहर आत्महत्या का प्रयास किया। 40 वर्षीय सीमा मगाटो अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के सामने कूद गईं। गंभीर रूप से घायल तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

दो बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदी

दो बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदी

मंगलवार को दोपहर करीब 12.30 बजे रेलवे स्टेशन पर महिलाओं प्लेटफार्म नंबर तीन के पास फुट ओवर ब्रिज पर पहुंच गईं। जहां से उन्होंने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन से टकराने के कारण महिला को कथित तौर पर ब्रेन हैमरेज हुआ, जबकि उसकी 4 साल की बेटी की बांह को काटना पड़ा। इसके अलावा, 2 साल की बेटी के एक हाथ और एक पैर को काट कर अलग कर दिया गया है। महिला अभी भी बेहोश और गंभीर है। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने तीनों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

पति की कोरोना से मौत

पति की कोरोना से मौत

जानकारी के मुताबिक, 45 नंबर वार्ड अंतर्गत चंपासारी निवेदिता मार्केट संलग्न इलाका निवासी मृतक एक स्कूल के शिक्षक थे। तबीयत खराब होने पर उसे 3 जुलाई को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार शाम में उसकी स्वाब रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। उसे जिला अस्पताल में ही वेंटिलेटर पर रखा गया। इलाज के दौरान सोमवार (6 जुलाई) देर रात संक्रमित शिक्षक की मौत हो गयी।

महिला की हालत गंभीर

महिला की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि पति के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सामाजिक बाहिष्कार के डर से उसकी पत्नी डिप्रेशन में चली गयी थी। मंगलवार दोपहर में वह अपनी दोनों बेटियों के साथ पति के अंतिम दर्शन के लिए साहुडांगी श्मशान घाट की ओर जा रही थी, लेकिन श्मशान घाट जाने के बदले वह एनजेपी स्टेशन चली गयी। जीआरपी सूत्रों के अनुसार, मंगलवार दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर एनजेपी स्टेशन के 3 नंबर प्लेटफार्म पर आ रही डाउन अगरतला-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन के सामने वह दोनों बेटियों के साथ फुटओवर ब्रिज से कूद गयी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+