जेल में बंद हत्यारे से महिला को हुआ प्यार, बिना मिले कर ली शादी, अब हुई अलग तो बताया- वह मेरी जान है
एक महिला ने दोहरे हत्या के दोषी एक शख्स से बिना मिले शादी कर ली। हालंकि अब वह उसे छोड़ रही है। साथ ही उन्होंने उस शख्स को छोड़ने के पीछे पूरी कहानी बताई है कि आखिर क्यों उसे छोड़ने का फैसला किया है।
नई दिल्ली, 27 अगस्त: कसमें, वादे, प्यार, वफा सब बातें हैं बातों का क्या... प्रेम मोहब्बत इश्क में धोखा खाए लोग यही कहते हैं। लेकिन यहां मामला अलग है। यहां भी दास्तां तो प्यार की ही है। लेकिन मुकम्मल प्यार की नहीं। यहां कहानी है इस प्रेमी जोड़ी की कि एक वे एक भी नहीं हुए और अलग भी नहीं हुए।

अब छोड़ने का किया फैसला
एक महिला ने दोहरे हत्या के दोषी एक शख्स से बिना मिले शादी कर ली। हालंकि अब वह उसे छोड़ रही है। साथ ही उन्होंने उस शख्स को छोड़ने के पीछे पूरी कहानी बताई है कि आखिर क्यों उसे छोड़ने का फैसला किया है।

लॉकडाउन में की थी शादी
ब्रिटेन के मैनचेस्टर की रहने वाली 27 साल की नाओमी ओक्वेंडो ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान इस जोड़ी के प्यार में पड़ने के बाद जूम के जरिए 31 साल के सजायाफ्ता हत्यारे विक्टर ओक्वेंडो के साथ शादी के बंधन में बंध गई। दोनों एक वेबसाइट के माध्यम से मिले थे।

सालों तक इंतजार करने के लिए थी तैयार
इस बात का पता होने के बाद भी यह जोड़ी कभी नहीं मिली थी। नाओमी अपने पति की रिहाई के लिए एक दशक से अधिक समय तक इंतजार करने के लिए तैयार थी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि विक्टर ओक्वेंडो ने सेल्फ डिफेंस में यह अपराध किया था।

मिलने पर किया था जोर से किस
बता दें कि दंपति 11 जुलाई को अपनी पहली आमने-सामने मुलाकात के लिए मिले। नाओमी ने कहा कि उनके पति ने उनका चेहरा पकड़ लिया और उन्हें जोर से किस किया था। हालांकि, नाओमी ने अपने टिकटॉक फॉलोअर्स से कहा कि वह अब उससे अलग हो गई है।

कभी-कभी प्यार पर्याप्त नहीं...
नाओमी ने कहा कि उनके पास अपने पति के बारे में कहने के लिए एक भी बुरा शब्द नहीं है। मैं पूरे दिल से विश्वास करती हूं, वह मेरी आत्मा है, वह मेरा आधा हिस्सा है, और हम एक दूसरे के लिए बने हैं। हालांकि, कभी-कभी प्यार पर्याप्त नहीं होता है।
यह भी पढ़ें- Elon Musk का 'लव इन 1994', एक्स Girlfriend ने शेयर की तस्वीरें! कहा, पहले ऐसे थे मस्क












Click it and Unblock the Notifications