कर्नाटक के पुत्तूर में दीवार गिरने से महिला की मौत
कर्नाटक के पुत्तूर में दीवार गिरने से महिला की मौत
बेंगलुरु। कर्नाटक राज्य के पुत्तूर जिले के गोलिथोत्तु में एक दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीवार पुरानी थी और पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते ये दीवार और कमजोर हो गई थी। जिसके गिरने से महिला की मौत हो गई। दीवार गिरने की घटना पाकर पुलिस की टीम वहां मौके पर पहुंची। दीवार के नीचे दबी महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बता दें कर्नाटक के लगभग हर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेज वर्षा हो रही हैं। जहां ये घटना हुई वो जगह दक्षिण कर्नाटक में आती हैं।













Click it and Unblock the Notifications