Zomato डिलीवरी बॉय की महिला ने की जूतों से पिटाई, Video देखकर भड़के लोगों ने की कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली, 24 अगस्त: फूड डिलीवरी एजेंट हम लोगों को सर्दी, गर्मी और बरसात में भी कई परेशानियों को झेलने के बाद खाना पहुंचाते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो उनको सम्मान नहीं देने के बजाए उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर जोमैटो फूड डिलीवरी एजेंट की एक महिला ने बीच सड़क पर सरेआम जूतों से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

16 अगस्त की घटना, Zomato ने दी प्रतिक्रिया

16 अगस्त की घटना, Zomato ने दी प्रतिक्रिया

16 अगस्त की इस घटना अब Zomato ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही इस पूरे मामले की जांच करवाने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक 16 अगस्त को यह घटना हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के अंदर गुस्सा ला रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला जोमैटो डिलीवरी बॉय की सैंडिल से पिटाई कर रही है।

महिला ने छीना ऑर्डर, फिर की पिटाई

महिला ने छीना ऑर्डर, फिर की पिटाई

इस घटना की वीडियो को @bogas04 नाम के ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया था, जिसमें उसने दावा किया कि महिला ने डिलीवरी एजेंट से दूसरे का ऑर्डर छीना और उसकी जूते से पिटाई करने लगी। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले डिलीवरी बॉय से किसी दूसरे के ऑर्डर के खाने का पार्सल छीना और जब बॉय ने कहा कि यह उनका नहीं है तो उसकी अपने जूते से पिटाई करने लगी।

एक के बाद बरसाए कई जूते

एक के बाद बरसाए कई जूते

वीडियो में आप सकते हैं कि कैसे महिला के हाथ में जूता है और वह कैसे एक के बाद एक डिलीवरी बॉय पर जूते बरसा रही है। इस वीडियो को @bogas04 नाम के एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया था। क्लिप में महिला को डिलीवरी बॉय को उसके जूते से मारते हुए दिखाया गया है। घटना के बाद डिलीवरी पार्टनर के आंसू छलक पड़े और उन्हें अपनी नौकरी जाने का डर था।

नौकरी खोने के डर से सहमा डिलीवरी एजेंट

नौकरी खोने के डर से सहमा डिलीवरी एजेंट

वीडियो को कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था, जिसमें लिखा, "हाय zomatocare zomato, मेरा ऑर्डर देते समय डिलीवरी एक्जीक्यूटिव के साथ मारपीट की गई (#4267443050)। किसी महिला ने उससे ऑर्डर लिया और उसे अपने जूते से मारना शुरू कर दिया। वह रोता हुआ मेरे घर आया। और डर गया कि वह अपनी नौकरी खो देगा।" वहीं अब वायरल हो रहे वीडियो पर Zomato ने भी प्रतिक्रिया दी है। कंपनी ने ट्विटर पर कहा, "हम इसकी जांच करवा रहे हैं और डिलीवरी बॉय से संपर्क कर पूरी जानकारी लेंगे।"

महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

इधर, इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यूजर्स महिला पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-ऐसी बेशर्म महिला को जानकारी होनी चाहिए कि आप किसी और का ऑर्डर ले रही हैं। इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करनी चाहिए। वहीं ज्यादातर लोगों ने महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि यह घटना कहां की है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+