बिना हेलमेट पहने अब स्टार्ट ही नहीं होगी आपकी बाइक, ये है वजह
जालंधर। भारत में प्रति वर्ष हेलमेट न पहनने के कारण रोड एक्सीडेंट में हजारों लोगों की जान चली जाती है। देश में समय-समय पर चल रहे तमाम जागरूकता अभियान के बावजूद लोग बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते। ऐसे में लोगो की जान बचाने के लिए पंजाब की डीएवी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने एक ऐसी बाइक बनाकर तैयार की है, जो बिना हेलमेट पहले स्टार्ट नहीं होगी। चालक के हेलमेट पहने के बाद ही बाइक स्टार्ट हो सकेगी। इस सिस्टम को किसी भी बाइक में लगाया जा सकता है।

डीएवी यूनिवर्सिटी के छात्र रजत अरोड़ा की मानें तो इस बाइक को तैयार करने में साढ़े तीन महीने का समय लगा और महज नौ हजार रुपये का खर्च आया है। इस स्मार्ट बाइक के लिए छात्रों ने एक पुरानी बाइक 5 हज़ार रूपए में खरीदी और इस प्रोजेक्ट को तैयार कर दिया। इस स्मार्ट बाइक का ऐवरेज 45 किमी प्रति लीटर है। बाइक में एक हेलमेट भी लगा हुआ है। हेलमेट के भीतर एक ऑन-ऑफ बटन दिया गया है जो कि पहनने पर सर का उपरी हिस्सा टच होगा और ऑन हो जाएगा। वह सिग्न ट्रांसमिट करेगा और बाइक की बॉडी पर लगा आरएफ मॉड्यूलर सिग्नल को रिसीव करेगा, जिससे बाइक का इंजन स्टार्ट हो जाएगा। अगर हेलमेट को उतारते हैं तो बाइक की इंजन बंद जाएगी।

जालंधर की यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी रजत अरोड़ा, कार्तिक शर्मा, हरमनप्रीत सिंह, मनीष डडवाल, आकाशदीप व प्रो. योगेश ने बताया कि दुर्घटना के समय सिर में चोट से बचने के लिए स्मार्ट हेलमेट बाइक तैयार की है। बिना हेलमेट के पहने चालक बाइक स्टार्ट नहीं कर पाएगा। इस बाइक को तैयार करने में साढ़े तीन महीने लगे हैं। इस तकनीक को महंगी से महंगी बाइक पर अपना सकते हैं। जल्द ही इस बाइक को पेटेंट करवाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications