IPL 2020: दिल्ली पुलिस ने किया सट्टेबाजी मॉड्यूल का खुलासा, 5 गिरफ्तार, लाखों का कैश बरामद
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की ईस्ट डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ ने आईपीएल मैचों पर सट्टे खिलाने वाले एक मॉड्यूल का खुलासा करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर स्पेशल टीम ने नई दिल्ली के रमेश पार्क में छापा मारा। पुलिस ने मौके से 28.55 लाख रुपये नकद, 12 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 3 टीवी और अन्य सट्टेबाजी के लेख बरामद किए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि सट्टेबाजी की जड़ तक पहुंच सके।

फिलहाल जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक यह पता चला है कि इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड शाह कमल है। पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जसमीत सिंह ने कहा कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी की कुछ लोग सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मैच पर सट्टा लगा रहे हैं।
बाद में और जानकारी मिली की यह लोग रमेश पार्क एरिया से हैं। बताई जगह पर रेड डाली गई और सभी अपराधियों को सामान के साथ गिरफ्तार किया गया और उनके पास भारी मात्रा में नगद मिला। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना की वह लंबे समय से सट्टेबाजी कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक शाह कमल वो शख्स हैं जिसने सभी तरह की व्यवस्था की।












Click it and Unblock the Notifications