मेलबर्न से चलने वाली मोदी एक्सप्रेस में यात्रियों को मिलेगा 'मोदी ढोकला'-'मोदी फाफड़ा'
मेलबर्न, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान 'मोदी एक्सप्रेस' नामक एक विशेष में 'मोदी ढोकला' और 'मोदी फाफड़ा' मिलेंगे। रविवार को, चार बोगियों वाली 'मोदी एक्सप्रेस' करीब 220 यात्रियों को मेलबर्न से सिडनी लेकर जाएगी। यहां के रेल प्राधिकारियों के सहयोग से 'मोदी एक्सप्रेस' को तिरंगे गुब्बारों से, मोदी के पोस्टरों, बैनरों और भारत के महत्वपूर्ण स्थानों की तस्वीरों से विशेष रूप से सजाया जाएगा। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 28 साल बाद यह पहली ऑस्ट्रेलिया यात्रा होगी।

आयोजकों ने यात्रियों के लिए मुफ्त भोजन की व्यवस्था भी की है, जिसके तहत उन्हें 'मोदी ढोकला' और 'मोदी फाफड़ा' जैसी खाद्य सामग्रियां परोसी जाएंगी। बोरा ने कहा कि 'मोदी एक्सप्रेस' से यात्रा एक अलग ही अनुभव होगा, क्योंकि इसमें यात्रियों के मनोरंजन के लिए संगीत और नृत्यदल भी होंगे।
'मोदी एक्सप्रेस' की व्यवस्था 'ओवरसीज़ फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी' (ओएफबीजेपी) ने की है और अपने नेता के सम्मान में तथा प्रधानमंत्री के तौर पर उनकी पहली आधिकारिक ऑस्ट्रेलिया यात्रा का जश्न मनाने के लिए उन्होंने ट्रेन का नाम 'मोदी एक्सप्रेस' रखा है।












Click it and Unblock the Notifications