Winter Session 2025: पीएम मोदी की नसीहत पर प्रियंका गांधी का पलटवार, 'संसद में देश के मुद्दे उठाना ड्रामा नहीं
Winter Session 2025: संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत में पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को हंगामे के बजाय सकारात्मक राजनीति की नसीहत दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष को पराजय की मानसिकता से बाहर आना चाहिए। संसद देश के अहम मुद्दों पर चर्चा की जगह है। ड्रामा करने के लिए और भी जगहें हैं। इसके जवाब में वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को उठाना ड्रामा नहीं होता है।
संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई थी। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक के बाद कहा था कि हम विपक्ष से रचनात्मक सहयोग की अपेक्षा रखते हैं। सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। संसद में चर्चा होनी चाहिए, लेकिन इसके लिए विपक्षी सांसदों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

Winter Session 2025: प्रियंका गांधी ने किया पलटवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नसीहत पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है। प्रियंका ने कहा, 'विपक्ष की हर आवाज महत्वपूर्ण होती है। संसद ही वजह जगह है जहां हम जनता से जुड़े मुद्दों को उठा सकते हैं। विपक्ष भी जनता की आवाज है। इसलिए हमारी आवाज को ड्रामा नहीं कहा जा सकता है।' विपक्षी दलों ने सरकार को घेरने के लिए पूरी तैयारी की है। एसआईआर (SIR) और वोट चोरी के अलावा परमाणु उर्जा संशोधन बिल, उच्च शिक्षा सुधार विधेयक समेत कई मुद्दों पर तीखी चर्चा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Winter Session 2025: सत्र से ठीक पहले बैकफुट पर कांग्रेस, सर्वदलीय बैठक का दिखेगा असर या SIR पर संग्राम?
PM Modi ने उपराष्ट्रपति को दी बधाई
संसद के शीतकालीन सत्र में नए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहली बार राज्यसभा सभापति की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। परंपरा के तौर पर सभी दलों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी और इस दौरान पीएम मोदी ने राज्यसभा में उनके सार्वजनिक योगदान की सराहना की। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उपसभापति एक सामान्य परिवार से आते हैं, लेकिन अपनी निष्ठा और मेहनत से उन्होंने लंबा मुकाम तय किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे उम्मीद है कि सभी सदस्य चाहे वो पक्ष के हों या विपक्ष के, सभापति की गरिमा का पूरा ख्याल रखेंगे।
यह भी पढ़ें: Winter Session 2025: नेशनल हेराल्ड FIR पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने, ज्ञानेश कुमार को लेकर भी है ये प्लानिंग!












Click it and Unblock the Notifications