क्या 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे एमएस धोनी? BJP नेताओं ने 'माही' को दिया ये सुझाव

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। एमएस धोनी ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दी। संन्यास की घोषणा के बाद से अब अकटलें लगाई जा रही हैं कि क्या धोनी अपने अगली पारी की शुरुआत राजनीति में करने वाले हैं? इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता मनोज तिवारी और सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने एमएस धोनी को राजनीति में एंट्री लेने का सुझाव दिया है।

Recommended Video

    MS Dhoni को Retirement बाद Subramanian Swamy ने दिया Lok Sabha चुनाव लड़ने का Offer | वनइंडिया हिंदी
    क्रिकेट से 16 साल बाद लिया संन्यास

    क्रिकेट से 16 साल बाद लिया संन्यास

    गौरतलब है कि क्रिकेट में अपनी जिंदगी के 16 साल देने के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी कुछ समय अपने परिवार और बच्चों के साथ गुजारना चाहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी को प्यार से माही कहने वाले उनके फैंस को उस समय बड़ा झटका लगा जब पूर्व क्रिकेटर ने संन्यास का ऐलान किया। धोनी की इस घोषणा के बात तो मानों सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों की बाढ़ आ गई। इस बीच अब बीजेपी नेता चाहते हैं कि एमएस धोनी अब राजनीति में नई पारी की शुरुआत करें।

    मनोज तिवारी ने कहा, जिय हो बिहार के लाला...

    मनोज तिवारी ने कहा, जिय हो बिहार के लाला...

    पूर्व दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू में धोनी को विदाई देते हुए उन्हें एक गाना समर्पित किया है। मनोज तिवारी ने वही गाना गाया जिसे एमएस धोनी ने अपने विदाई वीडियो में इस्तेमाल किया था। इसके अलावा बीजेपी नेता ने खुद का फेमस गाना 'जिय हो बिहार के लाला' गाकर धोनी को समर्पित किया। इस दौरान मनोज तिवारी ने कहा, वह चाहते हैं कि एमएस धोनी राजनीति जॉइन करें।

    सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने दिया ये सुझाव

    मनोज तिवारी के अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एमएस धोनी को सलाह देते हुए उन्हें राजनीति में आने को कहा। सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने लिखा, 'एमएस धोनी क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं, लेकिन दूसरी किसी चीज से नहीं। चुनौतियों से लड़ने की उनकी प्रतिभा और एक टीम का नेतृत्‍व करने की जो क्षमता उन्‍होंने क्रिकेट में दिखाई है, उसकी सार्वजनिक जीवन में जरूरत है। उन्‍हें 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए।'

    प्रकाश जावड़ेकर ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया महान खिलाड़ी

    प्रकाश जावड़ेकर ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया महान खिलाड़ी

    बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के इस ऐलान के बाद देश और दुनियाभर से लोग उन्हें उनके बेहतरीन क्रिकेट करियर की बधाई दे रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्रीय प्रकाश जावड़ेकर ने भी महेंद्र सिंह धोनी को उनके संन्यास पर बधाई देते हुए कहा कि दबाव में बेहतरीन खेल दिखाने वाले महान खिलाड़ी हैं महेंद्र सिंह धोनी। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लिखा कि महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास का ऐलान किया, मैं उन्हें बधाई देता हूं, कैप्टन कूल ने सही समय पर यह फैसला लिया है, उन्होंने कई मौकों पर हमे गौरवान्वित किया है। क्रिकेट में उनकी बेहतरीन क्षमता के अलावा उनका सुलझा स्वभाव, खुद पर भरोसा और दबाव में बेहतरीन फैसले लेने की क्षमता ने महेंद्र सिंह धोनी को आदर्श बनाया।

    यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद प्रकाश जावड़ेकर ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया महान खिलाड़ी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+