प्रियंका रेड्डी के साथ जो हुआ वो जानकर दहल जाएंगे

UGC

तेलंगाना के हैदराबाद में 27 साल की एक युवती के साथ यौन उत्पीड़न के बाद ज़िंदा जलाने की घटना सामने आई है.

ये घटना हैदराबाद के आउट स्कर्ट्स में तब घटी, जब डॉ. प्रियंका रेड्डी उनकी स्कूटी पंक्चर हो गई थी.

तेलुगु मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक़ प्रियंका गच्चीबाउली काम के लिए जाती थीं और अपनी स्कूटी को टोंडुपल्ली टोल प्लजा के पास पार्क करके आगे कैब से गई थीं, वापस लौटने पर उन्होंने अपनी स्कूटी को पंक्चर पाया.

जिसके बाद प्रियंका ने स्कूटी को टोल प्लाजा पर खड़ी करके कैब से घर लौटने का फ़ैसला लिया.

टोल प्लाजा पर दो लोगों ने प्रियंका को पंक्चर ठीक कराने का ऑफ़र दिया और वे स्कूटी ले गए, इसके बारे में प्रियंका ने अपनी बहन भाव्या को फ़ोन करके बताया. प्रियंका ने जो फोन किया था उसमें वो बता रही थीं कि उन्हें अकेले सड़क पर खड़ा होने में डर लग रहा है, अचानक से कुछ लोग दिख रहे हैं और ट्रक वैगरह लग गया है.

इसके बाद प्रियंका अपनी बहन को थोड़ी देर में फोन करने की बात कहती हैं, लेकिन इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ़ हो जाता है.

फिर उनके परिवार के लोग टोल प्लाजा के पास आकर प्रियंका को तलाशते हैं और फिर स्थानीय शमशाबाद पुलिस स्टेशन में प्रियंका के मिसिंग होने की रिपोर्ट दर्ज कराई.

UGC

गुरुवार की सुबह शमशाबाद पुलिस स्टेशन से सटे शादनगर पुलिस इलाके में एक अंडर कंस्ट्रक्शन पुल के नीचे एक अधजली लाश मिलने की सूचना मिली.

जिसके बाद प्रियंका के घर वालों ने आकर शिनाख्त की, सैंडिल और स्कॉर्फ़ के अलावा 100 मीटर की दूरी पर प्रियंका के इनरवियर भी मिले थे, जिसके आधार पर घर वालों ने पहचान सुनिश्चित की.

तेलुगू मीडिया की रिपोर्ट्स में कहा गया हादसे की जगह से कुछ दूरी पर इनर वियर मिलने से भी प्रियंका के साथ रेप होने की आशंका है.

पुलिस का कहना है

इस पूरे मामले में शमशाबाद पुलिस स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है. छानबीन कर रहे हैं, जल्द ही इस मामले में सफलता मिलेगी.

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक़ अभी तक प्रियंका के साथ रेप होने की पुष्टि नहीं हुई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+