Holiday in june 2025: क्या 6 जून को रहेगी सरकारी छुट्टी? जानें आपके शहर में क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद

Holiday in june 2025: बकरीद (Eid al-Adha) 2025 की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं- क्या 6 जून को छुट्टी रहेगी? बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों का क्या होगा?

इस बार ईद की तारीख चांद दिखने पर निर्भर है। भारत में ईद-उल-अजहा 7 जून, शनिवार को मनाई जा सकती है। आइए जानते हैं 6 और 7 जून 2025 को कौन-कौन सी सेवाएं चालू रहेंगी और कहां-कहां छुट्टी रहेगी?

Holiday in june

Bakrid Holiday: बकरीद 2025: बैंक खुलेंगे या बंद?
6 जून, शुक्रवार को केरल (थिरुवनंतपुरम और कोच्चि) में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि वहां बकरीद एक दिन पहले मनाई जा रही है।

Banks Holiday: 7 जून को देशभर में ज्यादातर बैंक बंद रहेंगे
7 जून, शनिवार को देशभर में ज्यादातर बैंक बंद रहेंगे, लेकिन कुछ शहरों जैसे अहमदाबाद, गंगटोक, ईटानगर, कोच्चि और थिरुवनंतपुरम में बैंक खुलेंगे, क्योंकि यह महीना का पहला शनिवार है और वहां छुट्टी एक दिन पहले दी गई।

Share Market Holiday: क्या शेयर बाजार खुला रहेगा?
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों 6 और 7 जून को खुले रहेंगे। यानि बकरीद के दिन भी शेयर बाजार में ट्रेडिंग सामान्य रूप से जारी रहेगी।

Govt Holiday: क्या सरकारी दफ्तरों में छुट्टी होगी?
6 जून को तो नहीं लेकिन 7 जून, शनिवार को देशभर के अधिकांश सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी, क्योंकि यह एक गजटेड हॉलिडे है।

दिल्ली में कब रहेगी छुट्टी 6 या 7 जून?
दिल्ली में छुट्टी का आखिरी फैसला चांद दिखने के बाद किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार और NCT दिल्ली सरकार मिलकर तारीख तय करेंगे। दिल्ली के बाहर, छुट्टी की तारीख तय करने का अधिकार राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों की को-ऑर्डिनेशन कमेटी को है।

Schools Holiday: क्या स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद?
7 जून को अधिकांश स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। लेकिन कुछ राज्यों में छुट्टी 6 जून को भी दी जा सकती है, खासकर जहां चांद एक दिन पहले दिखने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+