Deer Fight Video: रिंग में बॉक्सरों की तरह जंगल में दो हिरणों की 'बॉक्सिंग', नॉनस्टॉप किया एक-दूसरे पर हमला
नई दिल्ली: इंटरनेट वाइल्ड लाइफ वीडियो (Wildlife videos) से भरा हुआ है। आए दिन किसी ना किसी जानवर की ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है, जिसको देखने के बाद यूजर भी काफी रोमांचित हो उठते हैं। अब ऑनलाइन वायरल हुई एक क्लिप में दो हिरणों को आपस में बॉक्सिंग करने के अंदाज में लड़ते हुए देखा जा सकता है। जो अपने आप बेहद दुर्लभ दृश्य है।

ये भी पढ़ें- बीएमसी में गायनिक एचओडी के खिलाफ नर्सिंग छात्राओं का हल्लाबोल, आरोप-जानवर कहा, चुटकी बजाकर भगाया

बॉक्सिंग स्टाइल में Deer Fight
आमतौर पर हिरण के शिकार बनने या फिर उसकी रफ्तार की वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आती है, लेकिन इस बार दो हिरणों को आपस में लड़ते हुए देखा जा रहा है, वो भी एक दम बॉक्सिंग स्टाइल में। दरअसल, बहुत ही कम होता है, जब हिरण आपस में लड़ते-झगड़ते हैं। क्योंकि यह उन जानवरों में शुमार हैं, जो शांति पसंद करते हैं। हिरण असल में अपने शांत और कोमल नेचर की वजह से जाने जाते हैं।

स्वभाव के शांत होते हैं हिरण
ऐसे में हाल ही में वायरल हुआ वीडियो बेहद दुर्लभ बन गया है। भारतीय वन अधिकारी सुशांत नंदा ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है, जिसको देखने के बाद यूजर्स काफी रोमांचित हो रहे हैं। IFS अधिकारी ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा-'डियर बॉक्सिंग'। वीडियो में दो हिरणों का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है।

बॉक्सिंग में लगाया पूरा दम
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रिंग में बॉक्सर की तरह दोनों हिरण एक दूसरे पर मुक्के बरसा रहे हैं। दोनों अपने पिछले पैरों पर खड़े होकर आगे वाले पैरों से पूरे दम के साथ हमला कर रहे है। दोनों हिरणों के हमले की रफ्तार देखने लायक है। 6 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हिरणों का झुंड जंगल में कही खास खा रहे हैं। और फिर दो हिरण आपस में बॉक्सिंग कर रहे हैं।

Deer Boxing का वीडियो वायरल
इस वीडियो को अब तक 1 लाख 20 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं साढ़े चार हजार लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वहीं यूजर भी अपने ही अंदाज में इस लड़ाई पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ट्विटर पर रोनाल्डो और मेस्सी के फैंस। वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया कि यह कंगारू के झगड़ों जैसा लगता है। आप भी देखिए हिरणों की बॉक्सिंग का वीडियो (खबर के अंत में )












Click it and Unblock the Notifications