वीरनारी, गलवान शहीद कर्नल बाबू की पत्नी को तेलंगाना के CM ने सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने 15 जून को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुए हिंसक संघर्ष में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू की पत्नी को सूर्यपेट जिले का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया है। कर्नल बाबू 16 बिहार रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) थे। एक हफ्ते पहले ही वह लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीन के साथ हुए हिंसक टकराव में वह शहीद हो गए थे। उनके साथ रेजीमेंट के कुल 20 सैनिक शहीद हुए थे।
Recommended Video

CM ने किया पांच करोड़ देने का फैसला
15 जून को एलएसी पर हिंसक घटना 45 साल बाद हुई थी जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। कर्नल बाबू तेलंगाना के सूर्यपेट के रहने वाले थे। जिस समय वह शहीद हुए उनकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में थे। सीएम के चंद्रशेखर राव ने कर्नल बाबू के परिवार को पांच करोड़ रुपए बतौर मुआवजा और हैदराबाद में 600 गज जमीन देने का फैसला भी किया है। सोमवार को सीएम खुद शहीद बाबू के घर जाएंगे और पांच करोड़ का चेक पत्नी को सौपेंगे। कर्नल संतोष बाबू साल 2004 में कमीशंड हुए थे और उनकी पहली पोस्टिंग जम्मू कश्मीर थी।
बचपन से आर्मी ऑफिसर बनना चाहते थे कर्नल बाबू
37 साल के कर्नल बाबू का पूरा नाम, बिकुमल्ला संतोष बाबू था। वह बचपन से ही सेना में जाना चाहते थे। उन्होंने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए आंध्र प्रदेश के विजियांगराम जिले में स्थित सैनिक स्कूल में एडमिशन लिया। 12वीं तक की पढ़ाई कर्नल बाबू ने अपनी पढ़ाई रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले इसी सैनिक स्कूल से पूरी की। उनके पिता बी उपेंद्र जो रिटायर्ड बैंक कर्मी हैं, उन्होंने कहा है कि बेटे ने उनके देश सेवा के सपने को पूरा किया है और उन्हें उन पर गर्व है। उनकी शहादत न सिर्फ उनके परिवार के लिए एक अपूर्णीय क्षति है बल्कि उनके साथ एकेडमी में रहे उनके कोर्समेट्स भी उनके चले जाने से निराश हैं।












Click it and Unblock the Notifications