पहले दिन नहीं दिया गया समय तो दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों से मिले सचिन
नई दिल्ली(ब्यूरो)। सचिन तेंदुलकर को सारे देश ने क्रिकेट का भगवान बनाया था। वे भारत रत्न हैं। यानी वे अब सिर्फ मुंबई के ही नहीं हैं। कल सचिन ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से मिलने का वक्त नहीं निकाल पाये तो क्रिकेटरों में मायूसी छा गई। खैर चलो देर से ही सही पर अब सचिन घाटी के क्रिकेटरों से मिले और करीब एक घंटे का समय बिताया।

जम्मू-कश्मीर टीम ने मुंबई को उनके ही मैदान में रणजी ट्राफी के एक मुकाबले में मात देकर सनसनी पैदा कर दी।
20 मिनट तक की बात
सचिन कल मुंबई के खिलाड़ियों से मिलने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे । वे मुंबई टीम के साथ 20 मिनट बात भी करते रहे। पर, वे मेहमान टीम के नौजवान खिलाड़ियों से नहीं मिले। उनके इस आचरण से क्रिकेट प्रेमी निराश हैं।
बुधवार को जम्मू-कश्मीर के मुंबई को हराने के बाद सचिन मुंबई टीम के ड्रेसिंग रूम में तो गए पर जम्मू -कश्मीर के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए उनके पास नहीं गए।
निराश मेहमान टीम
जम्मू-कश्मीर के कप्तान परवेज रसूल ने कहा कि हमारे लड़के सचिन से मिलना चाहते थे। लेकिन, अफसोस यह हो ना सका। वरिष्ठ क्रिकेट लेखक हरीश चंद्र यादव कहते हैं कि सचिन तेंदुलकर को अब साबित करना चाहिए कि वे लीजैंड हैं। उन्हें क्षेत्रवाद से ऊपर उठना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications