RSS का बूढ़ा-बूढ़ा लोग हाफ पैंट पहनता है इनको कोई कुछ नहीं कहता: राबड़ी देवी

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के नौवें अधिवेशन में स्टेज पर मौजूद लालू यादव के बाद भी सबके चर्चा का विषय उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बनी। जी हां समर्थकों को कार्यकर्ताओं को संबोध्िात करते हुए राबड़ी देवी ने अपने चुटीले और खास अंदाज में आरएसएस पर हमला बोला। राबड़ी ने कहा कि ' ये RSS के बूढ़े-बूढ़े लोग हाफ पैंट पहनकर घूमते हैं... इन्हें खराब भी नहीं लगता।' इन्हें कोई कुछ कहता भी नहीं है। लालू को बंगले का लालच, टेंशन में राबड़ी और मीसा

Why RSS men wear half pants in public?, asks Rabri Devi
राबड़ी ने कहा आरएसएस वाले जब लाठी लेकर चलते हैं तो उन्हें कोई कुछ नहीं कहता, हमारे लोग जब लाठी निकालते हैं तो ये आरएसएस वाले हमें 'लाठी में तेल पिलावन पार्टी' कहते हैं। इतना ही नहीं राबड़ी देवी ने बिहार सरकार पर कानून व्यवस्‍था के मामले में ढिलाई बरते के आरोपों पर भी अपने खास अंदाज में जवाब दिया। राबड़ी ने कहा अपराध कौन कर रहा है कौन पकड़ा जा रहा है ये सब जानते हैं, ये ध्यान देने की बात है। राबड़ी ने मीडिया को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा मीडिया वाले सब बुरी बुरी बातों को बार बार दिखाते हैं अच्छी बातों को कोई दिखाता ही नहीं है। भाजपा के राज में कितनी अपराध हो रहे हैं मीडिया को वो भी तो दिखाने चाहिएं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी नसीहत देते हुए कहा कि अगर तुम सब ठीक रहे तो ये सरकार पांच साल तो पूरे करेगी ही नीतीश अगले बीस सालों तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। लालू यादव द्वारा दरभंगा के सिविल सर्जन को फोन करने को भी राबड़ी ने सही ठहराया। कहा, ये हमारा और लालू जी का जन्म सिद्ध अधिकार है इससे हमें कोई नहीं रोक सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+