लाहौर में पीएम मोदी की सुरक्षा थी एसपीजी की सबसे बड़ी चुनौती

नई दिल्‍ली। 25 दिसंबर को जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाहौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपने आधिकारिक एयरक्राफ्ट से उतरकर पाकिस्‍तान के पीएम नवाज शरीफ के हेलीकॉप्‍टर में सवार हुए थे तो भारत में हर किसी की धड़कन तेज हो गई थी।

PM-Modi-meets-PM-Sharif-in-Lahore-400

अंग्रेजी न्‍यूजपेपर इकोनॉमिक टाइम्‍स की खबर के मुताबिक पिछले दिनों भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अचानक लाहौर यात्रा, वहां की सरकार की ओर से सुरक्षा का पूरा भरोसा दिए जाने के बाद ही संभव हो पाई थी।

इस वजह से ही उन्‍होंने लाहौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जट्टी उमरा स्थित रायविंड पैलेस तक के लिए शरीफ का हेलीकॉप्‍टर चुना था।

इकोनॉमिक टाइम्‍स की मानें तो यह पहले ही तय हो गया हेलीकॉप्‍टर में पीएम मोदी का सवार होना पहले ही तय हो गया था। जैसे की पहले पाक के विदेश सचिव एजाज चौधरी ने बताया था कि जब पीएम मोदी ने शरीफ को जन्‍मदिन की बधाई देने के लिए कॉल किया था, उसी समय उन्‍होंने पीएम मोदी से लाहौर आने का अनुरोध किया था।

मोदी ने लाहौर जाने की बात तो मान ली लेकिन वहीं उनकी सुरक्षा में तैनात एसपीजी की टेंशन बढ़ गई थी। इसके बादभारत को कड़ी सुरक्षा का भरोसा दिया गया। पाक ने ही तय किया था कि पीएम मोदी और पीएम शरीफ एक ही हेलीकॉप्‍टर से जट्टी उमरा जाएंगे।

इस दौरे से जुड़े अधिकारियों ने अपनी पहचान छिपाने की शर्त पर न्‍यूजपेपर को जानकारी दी है कि दोनों देशों के सिक्‍योरिटी ऑफिसर्स के बीच इस अचानक दौरे को लेकर दो बार फोन पर बात हुई थी। इन दोनों फोन कॉल्‍स और सुरक्षा का पूरा भरोसा दिए जाने के बाद ही पीएम मोदी ने ट्वीट कर लाहौर जाने की बात का ऐलान किया था।

पीएम मोदी हमेशा से इस्‍लामाबाद जाना चाहते थे लेकिन शरीफ लाहौर में थे और ऐसे में सुरक्षा इंतजाम करना एसपीजी के लिए एक बड़ी चुनौती था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+