ऋषि कपूर के निधन के बाद से ही घर में अकेली रह रही हैं नीतू कपूर, रणबीर-रिद्धिमा के साथ न रहने की ये है वजह
मुंबई, 13 मई। दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर को गुजरे एक साल से अधिक समय हो चुका है लेकिन उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर आज भी घर में अकेली ही रहती हैं। बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर के होने के बावजूद भी नीतू कपूर अपने घर में अकेली क्यों रहती हैं, यह बड़ा सवाल बन गया है। कुछ लोगों ने इसके लिए रणबीर को जिम्मेदार ठहराया लेकिन अब खुद नीतू कपूर ने अपने बच्चों से दूर घर में अकेले रहने की वजह का खुलासा किया है।

बच्चों से दूर घर में अकेली रहती हैं नीतू कपूर
एक्ट्रेस नीतू कपूर का कहना है कि उनके बच्चे उनसे कनेक्टेड रहे, दिल में रहें लेकिन सिर पर न रहें। आपको बता दें कि ऋषि और नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर दिल्ली में रहती हैं, पिता के गुजर जाने के बाद वह कुछ समय अपनी मां के साथ रहने के लिए मुंबई आई थीं। हालांकि बाद में रिद्धिमा दिल्ली लौट गईं और नीतू घर में अकेली रह गईं। वहीं उनके बेटे और बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर भी एक ही शहर में रहने के बावजूद कभी-कभार ही मां नीतू से मिलने आते हैं।

'दिल में रहो, सिर पर मत चढ़ो'
रणबीर कपूर मुंबई में ही अपनी लेडीलव आलिया भट्ट के साथ घर से दूर रहते हैं। बच्चों से अलग रहने की वजह का खुलासा करते हुए हाल ही में नीतू कपूर ने बताया कि वह नहीं चाहती रणबीर और रिद्धिमा उनके साथ रहें। नीतू ने कहा, 'मैं यही चाहती हूं कि दोनों (रणबीर और रिद्धिमा) अपनी लाइफ में बिजी रहें, मैं उनसे यही कहती हूं कि मेरे दिल में रहो, सिर पर मत चढ़ो।' नीतू ने यह भी बताया कि उन्होंने बेटी रिद्धिमा को जबरदस्ती दिल्ली वापस भेजा।

'रिद्धिमा के जाने के बाद फूट-फूट कर रोती थी'
नीतू कपूर कहती हैं, 'महामारी काल में जब रिद्धिमा मेरे पास आई तो मैं परेशान हो गई थी, वह वापस नहीं जा पा रही थी। मैं रोज उससे बोलती थी कि रिद्धिमा वापस चली जा वहां भरत अकेले हैं। मुझे अपनी प्राइवेसी से समझौता करना पसंद नहीं, मेरा जिंदगी जीने का तरीका अलग है। मुझे वो दिन आज भी याद है जब रिद्धिमा पढ़ाई के लिए पहली बार लंदन गई थी, कोई मुझे हैलो भी बोलने आता तो मैं फूट-फूट कर रोती थी। जब कुछ टाइम बाद रणबीर भी गया तो मैं नॉर्मल थी।'

'रणबीर ने कहा- मां मुझसे प्यार नहीं करती'
नीतू कपूर ने आगे कहा, 'रणबीर के जाने के बाद मैं एकदम नहीं रोई, इसलिए कई बार वो मुझसे बोल चुका है कि मां आप मुझसे प्यार नहीं करती। लेकिन मुझे लगता है जब दोनों बच्चे मुझसे दूर हुए तभी मैं खुद को मजबूत महसूस कर पाई हूं। इसलिए अब मैं अकेली रह पाती हूं।' उन्होंने कहा, 'अब मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे अपने-अपने घरों में रहें, मैं उनसे सिर्फ इतना कहती हूं कि चाहे रोज मत मिलो लेकिन कनेक्टेड रहो, मुझे अपनी आजादी प्यारी है।' बता दें कि ऋषि कपूर के निधन के बाद से ही नीतू कपूर घर में पूरी तरह अकेली रह रही हैं।

आप मेरी आयरन लेडी हो- रिद्धिमा
बीते दिनो मदर्स डे के मौके पर रिद्धिमा ने अपनी मां नीतू कपूर के लिए भावुक पोस्ट शेयर किया। रिद्धिमा ने नीतू कपूर के साथ एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर उन्हें मदर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं। रिद्धिमा ने अपनी मां नीतू कपूर को आयरन लेडी कहा है। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ''मैं एक मजबूत महिला हूं क्योंकि एक मजबूत महिला ने मुझे पाला है। मदर्स डे की शुभकामनाएं मेरी आयरन लेडी। मैं आपसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूं।'
यह भी पढ़ें: जब ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर को कहा था- डरता हूं, अमेरिका से आने के बाद फिल्मों में काम मिलेगा या नहीं?
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Mumbai Cheap Rental Homes: किराया भरने में नहीं जाएगी बाहरी लोगों की जान! सस्ते घर देगी महाराष्ट्र सरकार -
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो का सफर होगा किफायती, इन लोगों को मिलेगा टिकट पर 25% की छूट -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications