जब ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर को कहा था- डरता हूं, अमेरिका से आने के बाद फिल्मों में काम मिलेगा या नहीं?
जब ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर को कहा था- डरता हूं, अमेरिका से आने के बाद फिल्मों में काम मिलेगा या नहीं?
मुंबई, 30 अप्रैल 2021: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की आज शुक्रवार को पुण्यतिथि है। 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन हुआ था। ऋषि कपूर का निधन कैंसर की वजह से हुआ था। हालांकि उन्होंने इसका इलाज काफी महीनों तक अमेरिका में रहकर करवाया था। ऋषि कपूर एक तरह के ब्लड कैंसर ल्यूकेमिया से पीड़ित थे। ऋषि कपूर फिल्मी पर्दे से लेकर असल जिंदगी में अपने बिदांस अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनकी पहली पुण्यतिथि पर हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर याद कर रहा है। ऐसे में हम आपको एक ऐसा किस्सा बताते हैं, जिसका खुलासा अभिनेता और ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने किया था। रणबीर कपूर ने 2019 में जी सीने अवॉर्ड के कार्यक्रम में बताया था कि कैसे उनके पिता ऋषि कपूर चिंतित थे कि क्या उन्हें अमेरिका से इलाज के बाद भारत लौटने पर फिल्मों में काम करने को मिलेगा या नहीं? ऋषि कपूर का 2019 में अमेरिका में कैंसर का इलाज चल रहा था।

रणबीर कपूर ने कहा था- पापा सिर्फ फिल्मों के बारे में बात करते थे
रणबीर कपूर ने कहा था- ''जब भी मैं उनसे (ऋषि कपूर ) बात करता हूं, वह केवल फिल्मों के बारे में बात करते हैं। वह केवल इस बारे में बात करते हैं कि यह फिल्म कैसी है? और तो और, वह मुझसे अपने डर और इनसिक्योरिटी के बारे में बताते हैं कि जब वह वापस भारए आएंगे तो क्या उन्हें फिल्मों में काम करने को मौका मिलेगा? क्या लोग उन्हें फिल्में ऑफर करेंगे? क्या वह फिल्मों में अभिनय कर पाएंगे।''

रणबीर ने पिता को समर्पित किया था ये अवॉर्ड
रणबीर कपूर को फिल्म संजू के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब जी सीने अवॉर्ड ने दिया था। रणबीर ने अपने पिता को ये अवॉर्ड समर्पित करते हुए जी सिने अवार्ड्स में कहा था, ''मैं अपना यह अवॉर्ड अपने जिंदगी के सबसे खास शख्स अपने पिता को समर्पित करना चाहूंगा। वह अपने जीवन में फिलहाल बहुत बड़ी परेशानी से गुजर रहे हैं। मैंने अक्सर सुना है कि जब भी आप अपने जीवन में एक ऐसे मोड़ आते हैं, जो मुश्किल होता है तो वास्तव में आपको पता चलता है कि एक व्यक्ति के रूप में आप कौन हैं?''

पिता को याद कर भावुक हुईं बेटी रिद्धिमा, कही ये बात
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पिता के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। दो तस्वीरे के कोलाज में रिद्धिमा की ओर बचपन की तस्वीर है तो दूसरी ओर यंग ऐज की फोटो। फोटो शेयर कर रिद्धिमा ने लिखा है,''काश! मैं एक बार फिर आपको मुझे मुश्क कहकर पुकारते हुए सुन सकती।' रिद्धिमा ने लिखा है, ''हम आपको कभी नहीं भूल सकते हैं, आप हमेशा हमारे ही साथ हैं।''












Click it and Unblock the Notifications