'जयराम रमेश जी, आप बुद्धिमान सांसद हैं', मंत्री किरेन रिजिजू ने क्यों की विपक्षी नेता की तारीफ, क्या है माजरा

Kiren Rijiju Jairam Ramesh: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस हुई। किरेन रिजिजू ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर संसद सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए नव-निर्वाचित विपक्षी सांसदों से सहयोग मांगा।

किरेन रिजिजू के इस पोस्ट का जवाब देते हुए जयराम रमेश ने लिखा, "अपनी बात पर अमल आपको खुद करना चाहिए।'' जिसपर मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, अगर आप लोग (विपक्षी) सदन में योगदान देते हैं तो वह वक्त हमारे लिए एक मूल्यवान बन सकती है। जिसके बाद जयराम रमेश ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर पहुंच गए और मामला बढ़ता चला गया।

Kiren Rijiju Jairam Ramesh

जानिए किरेन रिजिजू और जयराम रमेश के बीच क्या-क्या हुआ?

🔴 किरेन रिजिजू ने 24 जून को सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर ट्वीट में लिखा, ''18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज 24 जून 2024 से शुरू हो रहा है। मैं सभी नवनिर्वाचित माननीय सदस्यों का स्वागत करता हूं। संसदीय कार्य मंत्री के रूप में मैं सदस्यों की सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा। मैं सदन चलाने के लिए समन्वय की सकारात्मक रूप से प्रतीक्षा कर रहा हूं।''

🔴 इस पोस्ट का जवाब देते हुए जयराम रमेश ने 7 बजकर 32 मिनट पर सुबह लिखा, ''मंत्री महोदय, कथनी से ज़्यादा करनी बोलती है। अपनी बात पर अमल कीजिएगा।''

🔴 किरेन रिजिजू ने जवाब देते हुए 7:39 AM पर लिखा, ''बिल्कुल जयराम रमेश जी। आप एक बुद्धिमान सांसद हैं और अगर आप सकारात्मक योगदान देंगे तो सदन के लिए एक मूल्यवान संपत्ति साबित होंगे। संसदीय लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के बीच मतभेद तो रहेंगे ही, लेकिन हम राष्ट्र की सेवा में एकजुट हैं। भारत की समृद्ध संसदीय परंपराओं को बनाए रखने में आपके सहयोग की आशा है।''

🔴इस पोस्ट का जवाब देते हुए जयराम रमेश ने 7:58 AM पर लिखा, ''धन्यवाद मंत्री जी। मुझे उम्मीद है कि मेरी बुद्धिमत्ता का आपका प्रमाण पत्र NTA ग्रेडिंग जैसा नहीं होगा। क्या यह ग्रेस मार्क्स के साथ है?''

जयराम रमेश का ये 'NTA ग्रेस मार्क्स' वाला जवाब वायरल हो रहा है। जहां एक और भाजपा नेता इनके बयान की आलोचना कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेसी नेता इनके तंज को सराह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+