क्यों दिया मोदी के सुरक्षा सलाहकार नेहचल संधू ने इस्तीफा?

संधू फेलो बनेंगे
इस बीच, बिहार कैडर के आईपीएस अफसर संधू के अपने पद से अचानक से इस्तीफे के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। माना जा रहा है कि अब वे राजधानी के एक शोध संस्थान में फेलो के रूप में काम करेंगे। साथ ही, वे अखबारों में सुरक्षा संबंधी मामलों पर लिखेंगे और टीवी पर भी अपनी राय देंगे। श्री संधू अपने 40 वर्ष के करियर के दौरान पुलिस अधिकारी, गुप्तचर ब्यूरो में निदेशक और राष्ट्रीय सुरक्षा उप सलाहकार रहे।
इस्तीफा नहीं मांगा
गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, नेहचल संधू से इस्तीफा मांगा नहीं गया था। उन्होंने खुद ही इस्तीफा दिया। दूसरी राय यह भी है कि पीएमओ में अजित डोभाल के मुख्य सुरक्षा सलाहकार बनने के बाद वे घुटन महसूस कर रहे थे। उनसे कोई खास काम भी नहीं लिया जा रहा था। वैसे पीएमओ से जारी एक बयान में कहा गया, संधू ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है, जिसे खेद के साथ स्वीकार कर लिया गया है।
1973 बैच के आईपीएस और खुफिया ब्यूरो के प्रमुख रह चुके संधू को यूपीए सरकार ने पिछले साल उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया था। अभी उनका कार्यकाल बाकी था। प्रधानमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और श्री संधू की उल्लेखनीय सेवाओं की सराहना की।












Click it and Unblock the Notifications