Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आंध्र प्रदेश पर चुप क्यों हैं राहुल गांधी? जगन मोहन रेड्डी ने कांग्रेस-TDP पर उठाए सवाल

Jagan Mohan Reddy attacks Congress: दक्षिण भारत की सियासत में आज एक बड़ा राजनीतिक धमाका हुआ है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी (Jagan Mohan Reddy) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए "वोट चोरी" (Voter Chori) के मुद्दे पर उनकी सियासी ईमानदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वाईएसआरसीपी प्रमुख ने राहुल गांधी पर आंध्र प्रदेश को लेकर चुप्पी का आरोप लगाया, कांग्रेस-TDP के बीच 'हॉटलाइन कनेक्शन' का दावा किया।

Jagan-Mohan-Reddy-attacks-Congress

जगन का आरोप है कि राहुल गांधी आंध्र प्रदेश के घोटालों, अनियमितताओं और चुनावी विसंगतियों पर इसलिए चुप हैं क्योंकि उनका सीधा राजनीतिक संपर्क मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू से है। उन्होंने दावा किया कि यह 'हॉटलाइन कनेक्शन' तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के जरिए कायम है।

'हॉटलाइन' से संपर्क का दावा

जगन मोहन रेड्डी ने मीडिया से बातचीत में सनसनीखेज दावा किया कि चंद्रबाबू नायडू का राहुल गांधी से सीधा संपर्क कांग्रेस नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के जरिए है। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू राहुल गांधी से रेवंत रेड्डी के माध्यम से हॉटलाइन पर जुड़े रहते हैं।

जगन ने पूछा कि आंध्र प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी मणिकम ठाकुर ने अब तक राज्य सरकार और नायडू की गतिविधियों पर एक भी टिप्पणी क्यों नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हाईकमान और नायडू के बीच गहरे रिश्ते हैं, जिससे आंध्र प्रदेश के भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर कांग्रेस चुप है।

अमरावती और पीपीए घोटाले का आरोप

जगन ने दावा किया कि अमरावती राजधानी परियोजना के निर्माण में बड़े पैमाने पर घोटाले हुए हैं। इसके साथ ही पावर परचेज एग्रीमेंट्स (PPAs) में भी भारी अनियमितताएं हुईं, जिन पर कांग्रेस और राहुल गांधी ने कोई ध्यान नहीं दिया।

Congress-TDP alleged connection: 12.5% वोट वृद्धि पर गंभीर सवाल

जगन ने 2024 चुनावों के दौरान मतगणना के बाद वोटों की संख्या में हुई कथित 12.5% वृद्धि पर सवाल खड़े किए। उनके अनुसार, यह अंतर करीब 48 लाख वोटों का है। उन्होंने पूछा, "घोषित आंकड़ों और गिनती के दिन के आंकड़ों में इतना बड़ा अंतर कैसे हो सकता है?"

इतना ही नहीं जगन ने कहा कि राहुल गांधी अरविंद केजरीवाल पर भी टिप्पणी नहीं करते, जबकि केजरीवाल खुद एक विधायक चुनाव हार चुके हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "मैं ऐसे व्यक्ति पर क्या टिप्पणी करूं, जो खुद अपने काम को लेकर ईमानदार नहीं है।"

जगन का यह हमला न केवल YSRCP और TDP के बीच टकराव को और तेज करेगा, बल्कि कांग्रेस के दक्षिण भारत में राजनीतिक समीकरणों पर भी असर डाल सकता है। रेवंत रेड्डी के नाम के खुलकर सामने आने से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की राजनीति में नई सरगर्मी पैदा हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+