पाकिस्तान में सुषमा ने क्यों पहनी हरी साड़ी और क्यों बोली उर्दू?
नई दिल्ली। लगातार शोर-शराबे से घिरी संसद में आखिरकार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान दौरे पर बयान दे ही दिया। हालांकि उनकी बातों को विपक्ष अनदेखा करता रहा और हल्ला मचाता रहा लेकिन विदेश मंत्री की सेहत पर फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने बयान देकर ही दम लिया।
अपने बयान के दौरान सुषमा स्वराज ने उस सवाल पर भी दिलचस्प जवाब दिया जो कि इन दिनों भारत और पाकिस्तान दोनों जगह मीडिया में छाया हुआ है।
पाक में सुषमा ने क्यों पहनी हरी साड़ी और क्यों बोली उर्दू?
दरअसल सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान दौरे के दौरान हरी साड़ी पहनी थी और पाक मीडिया से बात करते हुए उन्होंने उर्दू का प्रयोग किया था।
सुषमा ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
सुषमा स्वराज की इन दोनों बातों की जहां पाक मीडिया ने तारीफें की हैं वहीं दूसरी ओर भारत के कुछ लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है जिनको शांत करने के लिए सुषमा स्वराज ने संसद में कहा कि उर्दू केवल पाकिस्तान की जुबान नहीं बल्कि हमारे देश की भाषा है और पाक मीडिया से बात करते हुए इस भाषा में बात करना कौन सा अपराध है।
आलोचकों को भगवान बुद्दि दे
और रही बात हरी साड़ी की तो मैं बुधवार को अक्सर हरी साड़ी पहनती हूं और उस दिन भी बुधवार था इसलिए मैंने हरी साड़ी पहनी थी, इसे किसी धर्म और देश से जोड़ने वालों के लिए मैं केवल ऊपर वाले से प्रार्थना करती हूं कि ईश्वर उन्हें सदबुद्दि दे।













Click it and Unblock the Notifications