आखिर क्यों 6 घंटों के लिए डाउन हुआ था फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप, जानिए डिटेल
आखिर क्यों 6 घंटों के लिए डाउन हुआ था फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप, जानिए डिटेल
नई दिल्ली, 05 अक्टूबर: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इसके मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और इसके फोटो-शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम बीती रात (04 अक्टूबर) 6 घंटे से अधिक समय के लिए डाउन थे। भारतीय समयानुसार रात 9 बज कर 11 मिनट से ग्लोबली फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के सर्वर डाउन होने की वजह से काम करना बंद कर दिया था। जिसकी वजह से दुनियाभर में लाखों उपयोगकर्ताओं और कई कंपनियों में कामकाज थम गया। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप लगभग तीनों प्लेटफॉर्म 6 घंटे से अधिक वक्त के लिए डाउन थे। सोमवार देर रात फेसबुक ने जानकारी दी कि ''यह बताते हुए खुशी हो रही है कि वे अब ऑनलाइन वापस आ गए हैं।''

फेसबुक ने माफी मांगी लेकिन सर्वर डाउन का कारण नहीं बताया?
फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप तीनों पर फेसबुक का ही स्वामित्व है। इसलिए तीनों प्लेटफॉर्म एक साथ डाउन हुए थे। फेसबुक ने तीनों प्लेटफॉर्म पर सर्विस रि-स्टोर करने की जानकारी देते हुए माफी मांगी लेकिन सर्वर डाउन का कारण नहीं बताया। कंपनी ने माफी मांगी और अपने यूजर को हुई इस परेशानियों को सहन करने के लिए धन्यवाद किया।
इंटरनेट के मुद्दों पर नजर रखने वाला प्लेटफॉर्म डाउनडेटेक्टर ने कहा कि फेसबुक आउटेज अभी तक का सबसे बड़ा आउटेज था। जिसको लेकर दुनिया भर में 10.6 मिलियन से अधिक लोगों ने रिपोर्ट किया था।

कितने देर बंद रहे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप?
फेसबुक और इंस्टाग्राम 6 घंटों तक बंद थे। भारतीय समयानुसार 3 बज कर 24 मिनट पर फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों का सर्विस रि-स्टोरा किया गया। वहीं व्हाट्सएप का सर्वर 7 घंटों के लिए डाउन था। 7 घंटे डाउन रहने के बाद भारतीय समयानुसार 4 बज कर 19 मिनट पर व्हाट्सएप की सेवा शुरू की गई।

तो इसलिए फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप हुआ था डाउन
रॉयटर्स ने कई फेसबुक कर्मचारियों का हवाला देते हुए बताया, (जिन्होंने नाम बताने से इनकार किया है) कि उनका मानना है कि आउटेज एक इंटरनेट डोमेन में आंतरिक रूटिंग गलती के कारण हुआ था। उन्होंने कहा कि इंटरनल कम्यूनिकेशन टूल्स और अन्य संसाधनों की विफलताएं जो काम करने के लिए उसी डोमेन पर निर्भर करती हैं, उसमें कुछ फॉल्ट था।
वहीं कई सिक्योरिटी एक्सपर्ट के मुताबिक फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन होने की इंटरनल मिस्टेक हो सकती है। हार्वर्ड के बर्कमैन क्लेन सेंटर फॉर इंटरनेट एंड सोसाइटी के निदेशक जोनाथन ज़िट्रेन ने ट्वीट किया, "फेसबुक ने मूल रूप से अपनी कार में अपनी चाबी बंद कर दी थी।"












Click it and Unblock the Notifications