DK Shivakumar ने क्यों माना सिद्धारमैया को CM बनाने का फैसला, छोटे भाई सुरेश ने बताई असल वजह

Karnataka Deputy CM DK Shivakumar: सिद्धारमैया को सीएम बनाए जाने के फैसले के बाद डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश ने कहा कि वो इस फैसले से पूरी तरह खुश नहीं हैं।

dk shivakumar

DK Shivakumar Deputy CM: 13 मई को आए कर्नाटक चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर दिल्ली में पिछले 4 दिनों से चल रहा मंथन अब थम गया है। कांग्रेस ने सीएम के तौर पर सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लगा दी है और डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला लिया है।

डिप्टी सीएम बनाए जाने के साथ ही डीके शिवकुमार को कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी। कांग्रेस आलाकमान के फैसले के बाद जहां डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक की जनता के हित में लिए गए इस फैसले में वो पार्टी के साथ हैं, वहीं उनके परिवार से पहली नाराजगी भी सामने आई है।

यही वजह है, जिसके लिए डीके मान गए: डीके सुरेश
डीके शिवकुमार के भाई और पार्टी के सांसद डीके सुरेश ने इस फैसले पर मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं पूरी तरह से खुश नहीं हूं, लेकिन कर्नाटक के हित में हम उन वादों को पूरा करना चाहते हैं, जो हमने किए हैं। यही वजह है, जिसके लिए डीके शिवकुमार ने पार्टी के फैसले को स्वीकार किया। भविष्य में देखते हैं कि क्या होता है, अभी हमें लंबा सफर तय करना है। मैं चाहता था कि डीके शिवकुमार सीएम बनें लेकिन ऐसा नहीं हुआ, हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि क्या होता है।'

कांग्रेस के फैसले पर खुद डीके शिवकुमार ने क्या कहा?
वहीं, इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान के फैसले पर डीके शिवकुमार ने कहा, 'पार्टी ने चुनाव के दौरान कर्नाटक के लोगों से कुछ वादे किए हैं, हमें उन्हें पूरा करना है। आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव भी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और गांधी परिवार ने जो तय किया है, उसके लिए मैं तैयार हूं। हमें राजनीतिक जीवन में कई बार जनता और पार्टी के हित में निर्णय लेना होता है। बिना किसी जिम्मेदारी के भी लोगों के हित में निर्णय लेना होता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+