Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

केजरीवाल-हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने वाले ED अफसर ने अचानक क्यों दिया इस्तीफा? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी

ED Officer Kapil Raj Resignation: देश के दो मौजूदा मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी जैसी हाई-प्रोफाइल कार्रवाई की निगरानी करने वाले प्रवर्तन निदेशालय (ED) के तेजतर्रार अधिकारी कपिल राज ने अचानक 16 वर्षों की सरकारी सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने न केवल संवेदनशील राजनीतिक मामलों की जांच का नेतृत्व किया, बल्कि मनी लॉन्ड्रिंग जैसे जटिल मामलों में एजेंसी की रणनीति को भी दिशा दी।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में उनके इस्तीफे को मंज़ूरी दे दी गई है, जो 17 जुलाई से प्रभावी है। कपिल राज का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब भ्रष्टाचार और सत्ता में पारदर्शिता को लेकर देशभर में बहस तेज है।

ED Officer Kapil Raj Resignation

क्यों दिया इस्तीफा?

45 वर्षीय कपिल राज, 2009 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी थे। उनके करीबी सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने निजी कारणों से सेवा से त्यागपत्र दिया है, जबकि उनकी सेवानिवृत्ति में अभी लगभग 15 वर्ष शेष थे (सेवानिवृत्ति की निर्धारित आयु 60 वर्ष है)। राज ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) में लगभग आठ वर्षों तक सेवाएं दीं और हाल ही में एजेंसी में अपना डेपुटेशन कार्यकाल पूरा किया। इस्तीफे से पहले वह दिल्ली स्थित जीएसटी इंटेलिजेंस विंग में एडिशनल कमिश्नर के पद पर तैनात थे।

दो मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी के गवाह रहे ED अफसर कपिल राज

जनवरी 2024 में कपिल राज ने झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कथित जमीन घोटाले में हुई गिरफ्तारी की निगरानी की थी। गिरफ्तारी से ठीक पहले सोरेन ने रांची स्थित राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसी दौरान कपिल राज भी वहां मौजूद थे और बैठक के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।

इसके कुछ महीने बाद, मार्च 2024 में, कपिल राज दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास पर ED की तलाशी कार्रवाई के दौरान भी उपस्थित थे। 21 मार्च को केजरीवाल की गिरफ्तारी के समय राज मौके पर मौजूद थे और गिरफ्तारी मेमो तैयार करने तथा उसे सौंपने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी की थी।

संवेदनशील मामलों के मास्टरमाइंड

प्रवर्तन निदेशालय में कपिल राज को राजनीतिक रूप से संवेदनशील, जटिल और हाई-प्रोफाइल मामलों के जांच विशेषज्ञ के तौर पर जाना जाता था। वे न केवल गिरफ्तारियों की निगरानी करते थे, बल्कि रणनीति बनाने और टीम का मनोबल बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाते थे।

ये भी पढ़ें National Herald Case: ED का ने सोनिया और राहुल गांधी पर 2,000 करोड़ की संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप

इस राज्य के रहने वाले थे कपिल राज

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले कपिल राज 2009 बैच के IRS अधिकारी थे। B.Tech (इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्रीधारी कपिल राज ने अपने सेवा काल में ईमानदारी, सख्ती और रणनीतिक सोच के लिए खास पहचान बनाई। उन्होंने ईडी के रांची ज़ोन में जॉइंट डायरेक्टर के रूप में कार्य करते हुए मुख्यालय जांच इकाई (HIU) की निगरानी में कई हाई-प्रोफाइल और राजनीतिक रूप से संवेदनशील मामलों की अगुवाई की। मुंबई में डिप्टी डायरेक्टर रहते हुए कपिल राज ने देश के सबसे चर्चित आर्थिक घोटालों - नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के मनी लॉन्ड्रिंग केस, DHFL घोटाला, और अंडरवर्ल्ड से जुड़े इकबाल मिर्ची प्रकरण - की बारीकी से जांच की। वे केवल एक जांच अधिकारी नहीं थे, बल्कि जमीन पर मौजूद रहकर टीम का नेतृत्व करने, गिरफ्तारी के दौरान कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित करने और महत्वपूर्ण पूछताछ के प्रश्नावली तैयार करने में माहिर माने जाते थे।

ये भी पढ़ें 100 करोड़ की डिजिटल ठगी! गुजरात से महाराष्ट्र तक ED का बड़ा एक्शन, जानिए क्या है पूरा मामला?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+