आखिर क्यों अहमदाबाद में कोरोना वायरस से मृत्यु दर अधिक है? जानिए वजह
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की मौत हो रही है। लेकिन गुजरात में कोरोना संक्रमित लोगों की मौत की दर बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि यहां कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के मरने की दर इसलिए अधिक है क्योंकि यहां कोरोना वायरस का एल टाइप स्ट्रेन संक्रमण है, जोकि चीन के वुहान शहर में सबसे ज्यादा प्रभावी था। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन के वुहान प्रांत में कोरोना वायरस का यह विशेष प्रकार सबसे ज्यादा फैला हुआ था, जिसकी वजह से यहां संक्रमित लोगों की अधिक मौत हुई थी।

एल टाइप कोरोना संक्रमण अधिक खतरनाक
विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण दो तरह का है, एक एल टाइप और दूसरा एस टाइप। एल टाइप कोरोना संक्रमण एस टाइप कोरोना संक्रमण की तुलना में अधिक खतरनाक है, यही वजह है कि इस वायरस से मृत्यु दर अधिक है। हालांकि अभी तक इस दावे की पुष्टि के लिए किसी भी तरह का कोई शोध नहीं किया गया है। गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिक का कहना है कि कोरोना वायरस का इस्तेमाल हाल ही में जीनोम अनुक्रमण के लिए किया गया था, जिसमे पाया गया है कि यह एल टाइप स्ट्रेन है।
Recommended Video

अहमदाबाद में मृत्यु दर अधिक
वैज्ञानिकों ने विदेश में जो विश्लेषण किया है उसमे कहा गया है कि एल टाइप संक्रमण ज्यादा खतरनाक है और इसकी वजह से मृत्यु दर अधिक है। जीबीआरसी के डायरेक्टर सीजी जोशी का कहना है कि मरीज के भीतर से हमने जो कोरोना वायरस का सैंपल लिया, वह जीनोम सिक्वेंसिंग में एल टाइप का पाया गया है। इस तरह के संक्रमण में एस टाइप के संक्रमण की तुलना में मृत्यु दर अधिक होती है। बता दें कि गुजरात में अबतक कोरोना वायरस के 3300 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 151 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले अहमदाबाद में 2378 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमे 102 मरीजों की मौत हो चुकी है।

29 हजार से अधिक लोग संक्रमित
गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस से 29 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार सुबह बताया कि देश में बीते 24 घंटों में 62 मौतें और 1543 नए मामले सामने आए हैं। भारत में मौत के मामलों में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय के मुताबिक अब भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 29435 हो गई है, जिसमें 21632 सक्रिय मामले हैं। इसमें 6868 लोग ठीक / डिस्चार्ज, 934 मौतें और 1 विस्थापित शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications