TISS दीक्षांत समारोह में चीफ गेस्ट नहीं होंगे CJI सूर्यकांत, ऐन मौके पर क्यों बदला गया मुख्य अतिथि, अब कौन?
Tata Institute of Social Sciences Convocation: टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के 86वें दीक्षांत समारोह को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। 22 अगस्त को होने वाले समारोह में अब भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत चीफ गेस्ट नहीं होंगे। उनकी जगह टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सी.एस. प्रमेश मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
इससे पहले 2 अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाया गया था, लेकिन कार्यक्रम से महज 48 घंटे पहले इसे 'अप्रत्याशित परिस्थितियों' का हवाला देते हुए टाल दिया गया था। अब नए निमंत्रण पत्र में डॉ. प्रमेश का नाम शामिल किया गया है।

22 अगस्त को होगा TISS का दीक्षांत समारोह
TISS का 86वां दीक्षांत समारोह अब शनिवार, 22 अगस्त को मुंबई के देओनार स्थित नाओरोजी कैंपस में आयोजित किया जाएगा। समारोह में देशभर के अलग-अलग कैंपस से स्नातक होने वाले छात्र शामिल होंगे। पहले यह कार्यक्रम 2 अगस्त को होना था। उस समय CJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। हालांकि, कार्यक्रम को अंतिम समय पर स्थगित कर दिया गया था।
ये भी पढे़ं: CJP Protest: 'हमारा समय बर्बाद मत कीजिए', वायरल बयान पर CJI की सफाई, अब क्या कह दिया?
डॉ. सी.एस. प्रमेश होंगे नए चीफ गेस्ट
दोबारा तय किए गए समारोह के लिए TISS ने नया निमंत्रण पत्र जारी किया है। इसमें टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सी.एस. प्रमेश को मुख्य अतिथि बनाया गया है। वह अब CJI सूर्यकांत की जगह समारोह में शामिल होंगे। हालांकि, संस्थान की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि यह बदलाव CJI के कार्यक्रम से हटने के कारण हुआ है या किसी अन्य वजह से।
दो दिन पहले टाल दिया गया था कार्यक्रम
TISS का दीक्षांत समारोह पहले 2 अगस्त को आयोजित होना था, लेकिन कार्यक्रम से करीब 48 घंटे पहले संस्थान ने इसे स्थगित कर दिया था। TISS ने इसके पीछे 'अप्रत्याशित परिस्थितियों' का हवाला दिया था। संस्थान ने कहा था कि उस समय समारोह को अनुकूल माहौल में आयोजित करना संभव नहीं था। साथ ही छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और मेहमानों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई थी।
विरोध प्रदर्शन की आशंका से जुड़ा था मामला
कार्यक्रम टाले जाने के बाद कैंपस से जुड़े सूत्रों ने संभावित विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताओं का जिक्र किया था। बताया गया कि CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कुछ छात्रों की ओर से विरोध की आशंका थी। उनके एक कथित बयान को लेकर देशभर में छात्र विरोध प्रदर्शनों से जुड़ा विवाद भी सामने आया था। हालांकि, TISS ने आधिकारिक तौर पर इसे कार्यक्रम स्थगित करने की वजह नहीं बताया था।
ये भी पढे़ं: मनन मिश्रा कौन ? CJP ने उनके खिलाफ क्यों खोला मोर्चा, इस्तीफे के लिए कर सकती है आंदोलन, CJI से जुड़ा है विवाद
नए समारोह को लेकर TISS ने नहीं दी पूरी जानकारी
अब 22 अगस्त को होने वाले समारोह में CJI सूर्यकांत की जगह डॉ. सी.एस. प्रमेश मुख्य अतिथि होंगे। हालांकि, TISS ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि CJI सूर्यकांत को नए कार्यक्रम में क्यों शामिल नहीं किया गया। संस्थान ने यह भी नहीं बताया है कि यह फैसला सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण लिया गया या कार्यक्रम में बदलाव की कोई अन्य वजह थी। नए कार्यक्रम में देशभर के TISS कैंपस के छात्र हिस्सा लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
