Republic Jan Ki Baat Exit Polls: बिहार में NDA पर भारी महागठबंधन

Republic Jan Ki Baat Exit Polls: बिहार में तीन चरणों का मतदान खत्म हो चुका है और अब सबकी निगाहें आने वाले मंगलवार यानी की 10 नवंबर को लगी हुई हैं, क्या एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार की वापसी बिहार में होगी या फिर राजद नेता तेजस्वी के सिर सीएम का ताज सजेगा या चिराग पासवान कुछ नया कमाल करेंगे, ये ही सवाल हर किसी के मन में घूम रहा हैं।

 Republic Exit Polls: बिहार में NDA पर भारी महागठबंधन

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) के लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई थी, पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर मतदान हुआ था, तो दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों पर और 7 नवंबर को 78 सीटों पर वोट डाले गए हैं, फिलहाल चुनावी नतीजों से पहले हम आपके लिए लाए हैं 'रिपब्लिक भारत-जन की बात' का एग्जिट पोल विश्वलेषण, जो बता रहे है कि इस बार बिहार में किसकी सरकार।

एनडीए पर भारी महागठबंधन

'रिपब्लिक भारत-जन की बात' के एग्जिट पोल में एनडीए पर महागठबंधन भारी दिख रहा है, इस एग्जिट पोल में कहा गया है कि महागठबंधन 118 से 138 सीटें जीत रहा है तो वहीं एनडीए गठबंधन को 91 से 117 सीटें मिलती दिख रही हैं। दोनों गठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला दिखाया गया है, जबकि एलजेपी को 5 से 8 सीट का अनुमान है, अन्य को 3 से 6 सीटें मिलती दिखाई गई हैं।

 Republic Exit Polls: बिहार में NDA पर भारी महागठबंधन

मालूम हो कि इस बार बिहार में गठबंधन की बहार है, चार गठबंधन मैदान में हैं, पहला गठबंधन NDA का है, जिसमें JDU, BJP और मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ( VIP) शामिल है, जबकि दूसरा गठबंधन RJD, congress और वाम दलों का है, जबकि तीसरे गठबंधन में कुशवाहा की रालोसपा, BSP,जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम, जबकि चौथे गठबंधन में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रेशेखर है, तो वहीं इन सबसे अलग लोजपा अपने दम पर चुनावी मैदान में है, JDU से अलग होने के बाद से चिराग पासवान पूरे चुनाव में प्रचार के दौरान नीतीश कुमार को अयोग्य और उनकी विदाई तय बताते रहे हैं, अब उनकी बातों पर जनता ने कितना भरोसा किया है और क्या ये एग्जिट पोल हकीकत में बदलेगा, इस बारे में पता तो 10 नवंबर को ही लगेगा, जब चुनाव परिणाम सामने आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+