त्रिपुरा-मेघालय और नागालैंड में कौन मारेगा बाजी ? Dailyhunt पर देखें सबसे फास्ट कवरेज
त्रिपुरा-मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती काम काम 2 मार्च को हो रहा है। आपको मतदान के नतीजे और उससे जुड़े सभी ताजा अपडेट, विश्लेषण Dailyhunt पर देखने का मौका मिलेगा।

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती का काम 2 मार्च यानि गुरुवार को होगा। 2023 में कुल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिनमें से पहले तीनों राज्य यही हैं। इनमें से त्रिपुरा में 16 फरवरी को वोट डाले गए थे। जबकि, नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी यानि सोमवार को मतदान कराया गया है। भाजपा पूर्वोत्तर की सात में से चार राज्यों में सत्ता में है। इसबार वह मेघालय में भी जीतने का मिशन लेकर चल रही है। गौरतलब है कि बीजेपी ने 2016 में नॉर्थईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस बनाया था, जिसके तहत वह पूर्वोत्तर की छोटी-छोटी पार्टियों को एकजुट करके इस क्षेत्र में अपना राजनीतिक प्रभाव बढ़ाने में लगी हुई है। जबकि, त्रिपुरा में अभी उसकी पूर्ण बहुमत वाली सरकार है और उसके लिए अपनी सत्ता बचाए रखना बड़ी चुनौती बन चुकी है। वहीं नागालैंड में भी उसके समर्थन वाली सरकार चल रही है।
मेघालय में भाजपा ने लगाया है पूरा जोर
मेघालय की 60 सीटों के लिए 27 फरवरी को वोट डाले गए थे। इस बार यहां की सत्ताधारी नेशनल पीपुल्स पार्टी को बीजेपी से कड़ी चुनौती मिल रही है, जो सभी सीटों पर चुनाव मैदान में है। वहीं, कांग्रेस जो कभी मेघालय में सरकार में होती थी, वह भी छोटे क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन करके प्रदेश में वापसी की उम्मीदें पाले है। बीजेपी ने क्रिश्चियन-बहुल मेघालय में सत्ता पाने के लिए इस बार पूरा जोर लगाया है और उसकी रणनीति को अंजाम देने की कोशिश में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का बड़ा योगदान दे रहे हैं। बीजेपी के चलते अबकी बार मेघालय में एनपीपी को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस भी इस चुनाव में इस राज्य में पैठ बढ़ाने की कोशिशों में जुटी हुई है। हालांकि, पिछले चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन एनपीपी ने चुनाव के बाद छोटे दलों के साथ गठबंधन करके सरकार बना ली थी।
नागालैंड चुनाव में इस बार भी सीएम नेफ्यू रियो सबसे बड़ा चेहरा
नागालैंड विधानसभा की 60 में से 59 सीटों के लिए सोमवार को ही वोटिंग हुई। यहां सत्ताधारी नेशनलिस्ट डेमेक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) बीजेपी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। एनडीपीपी 40 और बीजेपी 20 सीटों पर चुनाव मैदान में है। इस चुनाव में पूर्वी क्षेत्र में अलग राज्य की मांग, सरकारी योजनाओं और प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार, असम के साथ सीमा विवाद और उग्रवाद यहां बड़े मुद्दे रहे हैं। नागालैंड की राजनीति पिछले दो दशकों से मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के इर्द-गिर्द घूमती रही है, जो इस बार भी एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन की ओर से सीएम का चेहरा हैं। इस बार नागालैंड में त्रिकोणीय मुकाबला है और कांग्रेस और नागा पीपुल्स फ्रंट भी मैदान में है। कांग्रेस ने चुनाव के बाद गठबंधन की बात भी कही है।
त्रिपुरा में बीजेपी को कड़ी चुनौती
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 16 फरवरी को ही हो गई थी। यहां सभी 60 सीटों पर मतदान करवाया गया है। यहां बीजेपी लगातार दूसरी बार सत्ता में वापस आने की उम्मीद कर रही है। 2018 में लंबे समय के बाद यहां सत्ता से बेदखल हुई सीपीएम ने दोबारा सरकार में आने के लिए पूरी जोर लगाई है। इसके लिए उसने अपनी राजनीतिक विरोधी कांग्रेस के साथ गठबंधन भी कर लिया है। वहीं बीजेपी आईपीएफटी के साथ समझौते में चुनाव लड़ी है। पिछली बार भाजपा गठबंधन को यहां 44 सीटें मिली थीं, जिसमें 35 पर अकेले बीजेपी जीती थी। लेकिन, एनडीए को इस बार टिपरा मोथा की वजह से कड़ी चुनौती मिलने की आशंका है। क्योंकि, त्रिपुरा में आदिवासी वोट महत्वपूर्ण हैं और 'ग्रेटर टिपरा लैंड' की मांग, नतीजों पर असर डाल सकता है।
डेलीहंट कवरेज
डेलीहंट तीनों राज्यों के विधानसभा चुनावों को लाइव कवर कर रहा है। हमारा फोकस सटीक तस्वीर और सटीक डेटा लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचाने का है। जब तस्वीरें साफ होने लगेंगी, तब हम हर दृष्टिकोण से सभी सीटों का विश्लेषण भी आपके सामने पेश करेंगे। नतीजों का विश्लेषण इस तरह से पेश किया जाएगा कि यह सबको आसानी से समझ आ जाए। डेलीहंट में हम आपको इस तरह का कवरेज देते हैं, जो चुनावों में वोटिंग समेत हर तरह के समीरकणों पर आधारित होते हैं।
- पूरे देश में परिणामों के लाइव और फास्ट अपडेट।
- सीटों की संख्या, जीती हुए सीटों का पूर्ण विश्वेषण, पिछले नतीजों के साथ उनकी तुलना
- सीट परिवर्तन के ताजा, राज्यवार और निर्वाचन क्षेत्रवार आंकड़े
- सोशल मीडिया प्रतिक्रियाएं, ट्विटर पर रुझान
- लाइव वीडियो, वायरल मीम्स, ट्रेंडिंग स्टोरीज, वीडियो, चुनावों के हमारे व्यापक कवरेज












Click it and Unblock the Notifications