कर्नाटक चुनाव में सिद्धारमैया से भाजपा की ओर से कौन करेगा मुकाबला? बीएस येदियुरप्पा ने बड़ा संकेत दिया
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता सिद्धारमैया वरुणा सीटी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा ने इशारों में बताया कि भाजपा की ओर से कौन उन्हें मुकाबला देगा।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता सिद्धारमैया वरुणा निर्वाचन सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं स्वयं को कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का मजबूत दावेदार मानने वाले सिद्धारमैया ने ये भी दावा किया है कि वो कोलार सीट से भी चुनाव लड़ेगे। वहीं वरुणा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया को भाजपा की ओर से कौन टक्कर देगा इसको लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा ने संकेत दिया है।
कर्नाटक में भाजपा के चुनाव अभियान की अगुवाई कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए ये भी हिंट दिया कि उनके बेटे सिद्धारमैया के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।
पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि यह तय करने के लिए उच्च-स्तरीय चर्चा चल रही है कि क्या बीवाई विजयेंद्र को वरुणा से मैदान में उतारा जाएगा।
बता दें कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, सिद्धारमैया को मैसूर की वरुणा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है इस निर्वाचन सीट का प्रतिनिधित्व वर्तमान में उनके बेटे यतींद्र कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कोलार से भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। येदियुरप्पा की ये बयान कर्नाटक में चुनावों की तारीख की घोषणा के एक दिन बाद आया है।
याद रहे इस बार येदियुरप्पा ने किसी भी सीट से चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। वहीं चुनाव की तारीखों की घोषणा के कुछ दिन पहले अमित शाह ने येदियुरप्पा के घर जब पहुंचे थे उस समय येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र से वो गर्मजोशी से मिले थे। भाजपा विजयेंद्र को भी चुनाव मैदान में उतारने वाली है। हालांकि विजयेंद्र किसी सीट से चुनाव लड़ेगे इसका खुलासा कर्नाटक चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट में ही होगा।












Click it and Unblock the Notifications