कौन हैं संसद सत्र में कूदने वाले दो लड़के, किस शहर से है इनका ताल्लुक? उसके पिता बोले- फांसी...
संसद के शीतकालीन सत्र में बुधवार को अजब ही नजारा देखने को मिला, लोकसभा में चल रहे सत्र के बीच में दो युवक अचानक से छलांग लगाकर पहुंच गए। सत्र के बीच में सदन में कूदे ये दो शख्स एक टेबल से दूसरी टेबल पर कूदने लगे तो पूरे सदन में अफरा तफरी मच गई। इतना ही नहीं इनके कूदने पर चारों ओर हवा में रंगीन धुंआ उड़ने लगा था। सदन के माननीय सदस्य घबरा गए और पूरे सदन में पकड़ो-पकड़ो की आवाजें गूंजने लगी।

याद रहे आज ही संसद पर हमले की 22वीं बरसीं मनाई जा रही है, उसी दिन अचानक सदन में दो युवकों के कूदने की धटना ने और सदन में गहमा गहमी मचा दी है। आइए जानते हैं संसद के सत्र में कूदने की हिमाकत करने वाले ये दो शख्स कौन हैं?
बता दें ये दोनों शख्स लोकसभा की दर्शक दीर्घा में बैठे हुए थे और वहां से इन्होंने संसद सत्र के अंदर छलांग लगाई थी। लोकसभा के अंदर घुसकर हडकंप मचाने वाले दोनों युवकों को संसद के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। दोनोa के नामों का अब खुलासा भी हो गया है।
जानें कौन हैं ये दो युवक और किस शहर से हैं?
संसंद की सुरक्षा को धता बताकर सत्र के बीच में ये कूदने वाले इन दो युवकों की पहचान मनोरंजन डी के और सागर शर्मा के रूप में हुई है। इसमें मनोरंजन कर्नाटक के मैसूर का रहने वाला है।
इस सांसद के रेफरेंस पर बना था दोनों का पास
ये दोनों ही शख्स दर्शक दीर्घा में सांसद के रेफरेंस से जारी किए पास के आधार पर एंट्री लेकर पहुंचे थे। दोनों शख्स के पास जो पास मिला है वो मैसूर के भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के रेफरेंस पर जारी किया गया था। पास में सांसद की जगह प्रताप सिम्हा का नाम दर्ज है।
पिता ने बेटे के बारे में बोली ये बात
मैसूर के रहने वाले आरोपी मनोरंजन के पिता ने बताया कि हम लोग सांसद प्रताप सिम्हा के संसदीय क्षेत्र में ही रहते हैं। बेटे की इस हरकत पर ताज्जुब करते हुए पिता ने कहा मेरा बेटा सीधा सादा और ईमानदार है। स्वामी विवेकानंद की हमेशा किताबें पढ़ता है और उनके सिद्धांतों का पालन करता है। वो कभी ऐसा करेगा ये हम कभी सपने में भी नहीं सोच सकते।
पिता बोले अगर उसने गलती की है तो फांसी की सजा...
देवराजेगौड़ा ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्हें लोकसभा का पास कैसे मिल गया। वह अक्सर बेंगलुरु और दिल्ली आता रहता था। उसने जो भी किया वह निंदनीय है।अगर उसने कोई गलती की है, तो उसे फांसी दी जानी चाहिए!
मां-बाप का इकलौता बेटा है मनोरंजन
मनोरंजन देवराजेगौड़ा के इकलौते बेटे हैं। मैसूर छोड़ने से पहले, उसने अपने माता-पिता को बताया कि वह बेंगलुरु जा रहा है। उनके माता-पिता को उनकी दिल्ली यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
प्रत्यक्षदर्शी ने किया ये खुलासा
वहीं लोकसभा में हुई इस घटना के समय कर्नाटक के रहने वाले मोहन दानप्पा भी दर्शक दीर्घा में मौजूद थे। दानप्पा ने बताया कि हम गैलरी नंबर 1 में थे, मनोरंजन गैलरी नंबर 2 में था। अचानक, वह गैलरी से लोकसभा सत्र के बीच में कूद गया और एक टेबल से दूसरी टेबल पर कूदने लगा। फिर उसने अपने एक जूते से कनस्तर निकाला और उस पर स्प्रे किया। अन्य सांसदों ने उन्हें घेर लिया और सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा मनोरंजन कुछ नारा लगा रहा था लेकिन मैं उसे सुन नहीं सका। उन्होंने कहा हमने कई सांसदों की चीखें सुनीं।












Click it and Unblock the Notifications