Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Bomb Blast का सरगना Umar कौन? भाभी ने खोले चौंकाने वाले राज! पुलवामा से मां-भाई-दोस्त सज्जाद हिरासत में

Delhi Bomb Blast News Update Hindi : मुंबई 26/11 विस्फोट के बाद, भारत में 10/11 धमाके ने दिल्ली को दहला दिया है। देश की राजधानी के ऐतिहासिक विरासत 'लाल किला' के पास मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के करीब भीषण कार विस्फोट से सभी को सिहरा दिया। सोमवार (10 नवंबर यानी 10/11) शाम 6:52 बजे एक सफेद हुंडई i20 कार में हुए इस धमाके ने 8 लोगों की जान ले ली। 20 से अधिक लोग घायल हैं, जिनका इलाज दिल्ली के LNJP अस्पताल समेत विभिन्न मेडिकल सुविधाओं में जारी है।

जांच एजेंसियों ने इसे फिदायीन-स्टाइल आतंकी हमला करार दिया है, जिसका मास्टरमाइंड जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का डॉक्टर उमर मोहम्मद उन्नबी है। फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़े इस संदिग्ध ने खुद को विस्फोटकों के साथ उड़ा लिया, जिसकी पुष्टि DNA टेस्ट से होने वाली है। उमर की भाभी मुजम्मिला अख्तर ने चौंकाने वाले राज खोले हैं, जबकि पुलवामा से उनकी मां, दो भाई और दोस्त डॉक्टर सज्जाद अहमद माला (Dr. Sajjad Ahmed Mala) को हिरासत में ले लिया गया है। आइए जानते हैं पूरा मौत का रूट मैप...

Delhi Bomb Blast News Update Hindi

Delhi Bomb Blast Timeline: i20 कार का 11 घंटे का रूट मैप

घटना सोमवार शाम को चांदनी चौक इलाके में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुई, जहां रोजाना हजारों पर्यटक, स्ट्रीट वेंडर और खरीदारी करने वाले लोग उमड़ते हैं। यह जगह लाल किले और गौरी शंकर मंदिर के करीब है, जो 24x7 निगरानी वाले हाई-सिक्योरिटी जोन में आती है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, एक धीमी गति से चल रही हरियाणा नंबर प्लेट वाली सफेद i20 कार रेड लाइट पर रुकी, तभी उसमें जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास की 10 से अधिक गाड़ियां आग की लपटों में समा गईं, स्ट्रीट लाइटें फूट गईं और धमाके की गूंज किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

Delhi Bomb Blast i20 Car Route Map: कार का रूट मैप

CCTV फुटेज और टोल प्लाजा रिकॉर्ड से उजागर हुआ है, कुछ इस प्रकार है:-

क्रमांक वक्त डिटेल
1
सुबह 7:30 बजे फरीदाबाद के एशियन अस्पताल के बाहर पार्किंग में खड़ी। संदिग्ध उमर ही अंदर था।
2
सुबह 8:13 बजे बदरपुर टोल से दिल्ली में प्रवेश।
3
सुबह 8:20 बजे ओखला इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक पेट्रोल पंप पर रुकी।
4
दोपहर 3:19 बजे लाल किला परिसर की पार्किंग में दाखिल। अगले 3 घंटे (6:22 बजे तक) कार यहीं रही, जो जांच का फोकस है।
5
शाम 6:28 बजे पार्किंग से बाहर निकली, मेट्रो स्टेशन की ओर बढ़ी।
6
शाम 6:52 बजे गेट नंबर-1 के पास रेड लाइट पर रुकते ही धमाका। फायर ब्रिगेड को 6:56 बजे कॉल मिली।

Car Route Map Gurugram To Pulwama: कार का रूट मैप, गुरुग्राम से पुलवामा

कार HR-26-7624 नंबर की थी, जो मूल रूप से गुरुग्राम के मोहम्मद सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड थी। जांच में पता चला कि इसे कई हाथों में बेचा गया- सबसे पहले नदीम को, फिर फरीदाबाद के रॉयल कार जोन डीलर को, उसके बाद पुलवामा के तारिक मलिक को, और अंत में उमर को। सितंबर 2025 में फरीदाबाद में गलत पार्किंग के लिए चालान भी कटा था। मंगलवार को सामने आए CCTV फुटेज में काला मास्क पहने उमर को कार ड्राइव करते साफ देखा जा सकता है।

Who Was Umar Nabi

Who Is Umar Un Nabi: 'व्हाइट कॉलर टेरर' का चेहरा

संदिग्ध डॉक्टर उमर मोहम्मद उन्नबी (उम्र 36 वर्ष) पुलवामा के कोइल गांव का रहने वाला था। 24 फरवरी 1989 को जन्मे उमर ने 2017 में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से MBBS पूरा किया (रजिस्ट्रेशन नंबर 15313)। वह हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर/प्रोफेसर के रूप में काम करता था। पिछले दो साल से फरीदाबाद में रहने वाले उमर को 'व्हाइट कॉलर टेररिस्ट' कहा जा रहा है- यानी शिक्षित, नौकरीपेशा लेकिन गुप्त रूप से आतंकी गतिविधियों में लिप्त।

जांच एजेंसियों के अनुसार, उमर फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल का प्रमुख सदस्य था, जो जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जैसे संगठनों से जुड़ा था। 9 नवंबर को फरीदाबाद के फतेहपुर तागा और धौज गांवों से 2,900 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, RDX, AK-47 राइफलें और 28 टाइमर डिवाइस बरामद हुए थे। इस छापेमारी में उसके साथी डॉक्टर मुजम्मिल शकील और अदील अहमद राठर गिरफ्तार हुए। उमर भाग गया और हड़बड़ी में फिदायीन हमला कर डाला। सोशल मीडिया पर वायरल LeT का दावा भी इसी मॉड्यूल से जुड़ा माना जा रहा है।

विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और डेटोनेटर का इस्तेमाल हुआ, जो फरीदाबाद से बरामद सामग्री से मैच कर रहा है। एनएसजी और बॉम्ब स्क्वॉड की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सुसाइड बॉम्बिंग थी- उमर ने कार में खुद को नहीं उतारा और डेटोनेटर दबा दिया।

Umar Bhabhi Muzammila Exposed: 'क्रिकेट उसकी जान, लेकिन इतना चुपचाप... घर आने की इजाजत ही नहीं'

पुलवामा में उमर के घर पर पहुंची जांच टीम ने कई चौंकाने वाले राज उजागर किए। उमर की भाभी मुजम्मिला अख्तर (जो आशिक अहमद की पत्नी हैं) ने विशेष बातचीत में बताया, 'उमर दो महीने पहले घर आया था। वह फरीदाबाद के अल फलाह कॉलेज (Faridabad Al Falah College) में प्रोफेसर था। 7 नवंबर को फोन पर बोला कि तीन दिन बाद आएगा। पिछले दो साल से वहीं रह रहा था। मुझे याद नहीं कि उसके पास i20 जैसी कोई कार थी- शायद कोई पुरानी गाड़ी हो।'

मुजम्मिला ने उमर के स्वभाव पर कहा, 'वह हमेशा चुपचाप रहता था। ज्यादा बात नहीं करता, सिर्फ काम में व्यस्त। क्रिकेट बहुत पसंद था- बच्चों के साथ मैच देखता। लेकिन घर पर फोन करने की इजाजत ही नहीं थी। हमने उसकी पढ़ाई के लिए बहुत संघर्ष किया। वह सगाई तो कर चुका था, लेकिन शादी नहीं हुई। अदील (साथी डॉक्टर) का नाम भी पहली बार सुना। पुलिस जब आई तो पता चला कि उमर पर शक है। विश्वास ही नहीं हो रहा।'

Umar Brothers Mother Detained: उमर के 2 भाई रात को हिरासत में, मां सुबह उठाई गई

10 नवंबर रात को आशिक अहमद और जफूर अहमद (उमर के भाई) को हिरासत में लिया गया। 11 नवंबर सुबह मां शमीमा बानो को भी हिरासत में लिया गया। इनके DNA सैंपल लेकर दिल्ली भेजे गए हैं, ताकि कार में मिले शव की पहचान हो सके। अल फलाह यूनिवर्सिटी (Al Falah University) से तीन कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

Pulwama Twist: दोस्त डॉक्टर सज्जाद हिरासत में

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उमर के करीबी दोस्त डॉक्टर सज्जाद अहमद माला (Dr. Sajjad Ahmed Mala) को पुलवामा से हिरासत में लिया किया। सज्जाद भी मेडिकल प्रोफेशनल है और फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ा बताया जा रहा है। इससे पहले अदील अहमद राठर (अनंतनाग मेडिकल कॉलेज) और मुजम्मिल शकील (फरीदाबाद) को पकड़ा गया था। तीनों डॉक्टरों का कनेक्शन 'व्हाइट कॉलर टेरर इकोसिस्टम' से है- शिक्षित युवाओं को रेडिकलाइज कर हथियार और विस्फोटक बनाने का नेटवर्क।

मरने वालें में दो की पहचान, DNA से बाकी पहचान

मरने वालों में दो शवों की पहचान हो चुकी है- एक स्ट्रीट वेंडर और एक पर्यटक। बाकी की पहचान DNA टेस्ट से होगी। घायलों में ज्यादातर सड़क पर गुजरने वाले लोग हैं। LNJP अस्पताल में 20 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। चश्मदीदों ने बताया, 'धमाका इतना जोरदार था कि लग रहा था भूकंप आ गया। आग की लपटें आसमान छू रही थीं।'

आतंकवाद का डॉक्टर मॉड्यूल: कुल डॉक्टर- 7 (सभी JeM/ISKP मॉड्यूल से जुड़े, 'व्हाइट-कॉलर टेरर' का हिस्सा)।

  • डॉ. अहमद मोहियुद्दीन सैयद (हैदराबाद, गुजरात ATS- अरेस्ट)।
  • डॉ. आदिल अहमद राथर (कुलगाम, J&K- अरेस्ट)।
  • डॉ. मुजम्मिल शकील/गनई (पुलवामा, फरीदाबाद से अरेस्ट)।
  • डॉ. अदील (वानपोरा, कुलगाम-अरेस्ट)।
  • डॉ. शाहीन शाहिद (लखनऊ निवासी- फीरोजाबाद से अरेस्ट)।
  • डॉ. सज्जाद अहमद माला (उमर का दोस्त, पुलवामा से हिरासत में)
  • डॉ. उमर उन नबी (पुलवामा के कोइल निवासी, दिल्ली ब्लास्ट में मौत)

ये भी पढ़ें- Delhi Bomb Blast: लखनऊ की शाहीन के बाद खुले आतंक के तार, नई कड़ी डॉ. परवेज अंसारी, अब तक कितने अरेस्ट?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+