कौन थे मशहूर इन्फ्लुएंसर इंशा घई के पति अंकित कालरा, जिनका 29 की उम्र में हुआ निधन, पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल

Ankit Kalra Death: मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इंशा घई कालरा के पति अंकित कालरा का 19 अगस्त 2024 को 29 साल की उम्र में निधन हो गया है। पति को खोने के गम में इंशा घई का रो-रो कर बुरा हाल है। इसके बाद से इंशा घई और दिवंगत पति अंकित कालरा को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाए तेज हो गई हैं।

इस मशहूर सोशल मीडिया सेलिब्रिटी के दोस्त, रिश्तेदार और फैंस अंकित कालरा के निधन की खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर इंशा घई और अंकित को उनके खुशनुमा और प्यार भरे रिश्ते के लिए सराहा जाता था। ये कपल इंस्टाग्राम पर अपनी आकर्षक और मजेदार जोड़ी रीलों के लिए जाने जाते थे।

Ankit Kalra Insha Ghai

ये भी पढ़ें- 'भारत में पैदा हुईं, खुद को इन्फ्लुएंसर कहती हो', बीफ विवाद के बाद अब इडली-चिकन करी को लेकर फंसी कामिया जानी

फरवरी 2023 में हुई थी इंशा घई और अंकित कालरा की शादी

इंशा घई ने 20 अगस्त 2024 को रक्षा बंधन के एक दिन बाद इंस्टाग्राम पर इस दुखद खबर की जानकारी दी। इंशा ने अपने दिवंगत पति अंकित कालरा की एक तस्वीर के साथ एक मार्मिक पोस्ट लिखा। इंशा ने पोस्ट में बताया कि अंकित का जन्म 24-3-1995 को हुआ था और वह 19-8-2024 को इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

इंशा घई और अंकित कालरा की शादी फरवरी 2023 में हुई थी। अंकित के निधन के साथ ही उनकी अल्पकालिक शादी के दुखद अंत भी हो गया।

ये भी पढ़ें- कौन है ट्रैवल इन्फ्लुएंसर आन्वी कामदार? जिसकी रील बनाते हुए हो गई मौत

इंशा घई ने कहा- प्लीज वापस आ जाओ बेबी

इंशा घई ने अपने पति की याद में सोशल मीडिया पर लिखा, ''मुझे एक दिन पीछे ले चलो, मैं चीजों को अलग तरीके से करने का वादा करती हूं! वापस आओ बेबी, प्लीज? मुझे तुम्हारी याद आती है।"

कैसे हुई अंकित कालरा की मौत?

सोशल मीडिया पर लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर अंकित कालरा की मौत इतनी कम उम्र में कैसे हुई? हालांकि इंशा घई ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अंकित की मौत का कारण नहीं बताया गया, लेकिन यह स्पष्ट था कि उनकी कमेंट बहुत ज्यादा इमोशनल था।

हालांकि एक फॉलोअर ने कमेंट में अनुमान लगाया कि अंकित को साइलेंट हार्ट अटैक आया होगा, इसी वजह से उनकी अचानक मौत हुई होगी। दूसरी ओर, मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+