'भारत में पैदा हुईं, खुद को इन्फ्लुएंसर कहती हो', बीफ विवाद के बाद अब इडली-चिकन करी को लेकर फंसी कामिया जानी
Curly Tales Kamiya Jani Trolled: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर, यूट्यूबर और 'कर्ली टेल्स' एंकर कामिया जानी (Kamiya Jani) एक बार सुर्खियों में है। कामिया को पिछले महीने एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ इंटरव्यू की क्लिप वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है और उसी वजह है इडली-चिकन करी।
मुंबई के बांद्रा में जान्हवी कपूर के घर पर खाने की टेबल पर कामिया जानी ने इंटरव्यू किया, जिसमें उन्होंने इडली और चिकन करी के कॉम्बिनेशन के साथ-साथ हाथ से इडली खाने पर हैरानी जताई, जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गईं।

खाने की टेबल पर जानी-कपूर
दरअसल, डाइनिंग टेबल पर एक्ट्रेस जान्हवी और कामिया जानी के लिए खाने का लंबी चौड़ा मैन्यू परोसा गया, जिसमें डोसा, इडली, चिकन करी, पनीर भुर्जी और मूंग दाल का चीला था। इस बीच जान्हवी कपूर, कामिया जानी से कहती हैं कि, "चिकन करी आपको इडली के साथ खानी चाहिए।"
'क्या? इडली के साथ चिकन करी?'
जिस पर हैरान होकर कामिया जानी पूछती हैं कि "रुको। क्या? इडली के साथ चिकन करी?" जिसके जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं कि, "आपको इसे आजमाना चाहिए।" जान्हवी की यह बात सुनकर कामिया कहतीं हैं कि "यह कॉम्बिनेशन क्या है? आपने इसे इंट्रोड्यूस किया है या यह सही है?"
"हाथ से खाओ ना। यह क्या हो रहा है"
इसके बाद कामिया कहती हैं कि चिकन करी के साथ इडली। मुझे नहीं पता कि आपमें से कितने लोगों ने इसे वास्तव में आजमाया है। इडली के साथ चिकन करी। मैं इसे आजमाने के लिए बहुत घबरा रही हूं। इसके बाद जब वो इसे खाने जाती हैं तो जान्हवी कहतीं हैं कि, "हाथ से खाओ ना। यह क्या हो रहा है।"
'वियर्ड कॉम्बिनेशन' बताया
जिसके बाद जानी हंसते हुए जवाब देती हैं कि, "हाथों से इडली? मुझे नहीं पता कि हाथ से इडली कैसे खाते हैं।" फिर जान्हवी कपूर कहती हैं कि वह अपने हाथ से करीब-करीब सब कुछ खा सकती हैं, जिसमें मैगी नूडल्स भी शामिल हैं। हालांकि जानी ने इडली-चिकन करी के कॉम्बिनेशनको चखने के बाद इसे 'वियर्ड कॉम्बिनेशन' करार दिया।
Born in India, introduces herself as a travel influencer and acts like a white person 🤡
— Aditi. (@Sassy_Soul_) July 27, 2024
If she ever comes in front of me, I'll eat pasta with my hands just to irritate her.
Stop being so pretentious, please..
pic.twitter.com/sq7VK4a2tc
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग हुई शुरू
इस वीडियो क्लिप के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने कामिया जानी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर ने कहा कि उन्हें इडली और चिकन करी के बारे में पता नहीं है, जो दक्षिण भारत में लोकप्रिय खाना है।
एक्स यूजर अदिति ने क्लिप साझा करते हुए लिखा, "भारत में जन्मी, खुद को एक ट्रैवल इन्फ्लुएंसर के रूप में पेश करती है और एक श्वेत व्यक्ति की तरह व्यवहार करती है।" एक और यूजर ने लिखा- "इडली और चिकन करी अजीब कॉम्बिनेशन कैसे है? क्या वह कभी तमिलनाडु गई हैं? इसके अलावा मटन के साथ इडली या डोसा आज़माएं, जो एक आनंददायक कॉम्बिनेशन है।












Click it and Unblock the Notifications