दुनियाभर में कोरोना की चपेट में 6.2 मिलियन लोग, भारत में आंकड़ा 198706 पहुंचा

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दुनियाभर के लोग कोरोना की चपेट में है। इस वायरस ने बड़े-बड़े शक्तिशाली देशों को घुटने पर ला दिया है। वहीं इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना के 62 लाख मरीज हैं, जो इस वायरस की चपेट में है।

 WHO says global coronavirus tally nears 6.2 million, in India 198706 Coronavirus Patients
अगर बारत की बात करें तो कोरोना वायरस के मामले भारत में बढ़ रहे हैं। भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब तक 198706 पहुंच गई है। वहीं कोरोना वायरस के कारण अब तक भारत में 5,598 लोगों की मौत हो गई है। वहीं देश में 97581 एक्टिव केस हैं । जबकि 95526 संक्रमित लोग कोरोना की जंग जीत तक स्वस्थ होकर लौट चुके हैं।

अगर वैश्विक स्थिति पर नजर डाले तो WHO के मुताबिक दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 62 लाख तक पहुंच गए हैं। जबकि दुनियाभर में एक वायरस से 3 लाख 73 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। WHO के आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में 6194533 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में है। सिर्फ पिछले 24 घंटे में दुनियाभर में कोरोना के 113,198 नए मामले सामने आए हैं और 24 घंटे के बीतर ही 4242 लोगों ने दम तोड़ा है।

अमेरिका में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले है। डब्लूएचओ के मुताबिक अमेरिका में 2.9 मिलियन लोग कोरोना से संक्रमित है। वहीं 163000 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मर गए। वहीं यूरोप में कोरोना वायरस की चपेट में आकर सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक 182000 लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+