Zeeshan Siddique: कौन हैं जीशान सिद्दीकी? जिसने पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस गैंग को ललकारा

Who is Zeeshan Siddique: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को 12 अक्टूबर की रात मुंबई के बांद्रा इलाके में हमलावरों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। जिस वक्त बाबा सिद्दीकी को गोली मारी गई थी, उस दौरान एनसीपी नेता अपने बेटे जीशान के ऑफिस के पास थे। इस पूरे मामले में पुलिस ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। दावा किया जा रहा है कि इस हत्याकांड के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है।

अपने पिता की मौत के बाद उनके बेटे जीशान सिद्दीकी काफी गमजदा है। वो अपने पिता की हत्या को लेकर आए दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। इसी कड़ी में अब जीशान ने एक पोस्ट के जरिए अपने पिता के हत्यारों को ललकारा है।

zeeshan siddique

जीशान सिद्दीकी ने दिया चैलेंज

महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक जीशान सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पोस्ट में हत्यारों को चैलेंज किया है। बाबा सिद्दिकी के बेटे ने साफ कहा कि उन्हें डराया नहीं जा सकता। एक्स पर पोस्ट करते हुए जीशान सिद्दीकी ने कहा, "उन्होंने मेरे पिता को चुप करा दिया। लेकिन वे भूल गए - वे एक शेर थे और मैं उनकी दहाड़ को अपने भीतर रखता हूं, उनकी लड़ाई मेरी रगों में है। वे न्याय के लिए खड़े हुए, बदलाव के लिए लड़े और अडिग साहस के साथ तूफानों का सामना किया।"

लॉरेंस बिश्नोई गैंग जो कि कथित तौर पर बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे बताया जा रहा है, उसे लेकर जीशान ने आगे कहा, "अब, जिन्होंने उसे नीचे गिराया, वे यह मानकर मेरी ओर देख रहे हैं कि वे जीत गए हैं, मैं उनसे कहता हूं, मेरी रगों में शेर का खून बहता है। मैं अभी भी यहां हूँ, बेखौफ और अडिग। उन्होंने एक को मार डाला, लेकिन मैं उसी जगह पर खड़ा हूं। यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। आज, मैं वहीं खड़ा हूं, जहां वो खड़े थे: जीवित, अथक और तैयार।"

Zeeshan Siddique

बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन मर्डर केस में गिरफ्तार शूटर ने कहा कि एनसीपी नेता "अच्छा आदमी नहीं था" और उसके दाऊद इब्राहिम से संबंध थे।

ये भी पढ़ें: Baba Siddiqui Case में नया खुलासा, आरोपियों के फोन में मिली बेटे जीशान की फोटो, करते थे स्नैपचैट यूज

जीशान सिद्दीकी के बारे में जानिए

जीशान सिद्दीकी मुंबई की बांद्रा ईस्ट विधानसभा सीट से विधायक हैं। 34 वर्षीय कांग्रेस नेता जीशान ने 2019 में पहली बार चुनाव लड़ा और मुंबई की बांद्रा ईस्ट सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शिवसेना उम्मीदवार को 5,790 वोटों से हराया था। बांद्रा ईस्ट सीट का प्रतिनिधित्व पहले उनके पिता बाबा सिद्दीकी करते थे, जो तीन बार विधायक रह चुके थे।

2021 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोविड-19 महामारी के चरम के दौरान महत्वपूर्ण एंटी-वायरल दवा रेमडेसिविर के "अवैध वितरण" में उनकी कथित भूमिका के लिए जीशान सिद्दीकी और अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ जांच का आदेश दिया।

zeeshan siddique

ये भी पढ़ें: 'धोखे से मार देते हैं गीदड़ भी शेर को', पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बेटे जीशान का एक्स पोस्ट

सिद्दीकी ने यूनाइटेड किंगडम में रीजेंट यूनिवर्सिटी लंदन से अपनी मास्टर डिग्री पूरी की। बांद्रा ईस्ट से मौजूदा विधायक होने के अलावा, वह मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के एक आरोपी ने खुलासा किया कि जीशान लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की टारगेट लिस्ट में भी था। इसके अलावा एक आरोपी के फोन से जीशान की एक तस्वीर बरामद की गई, जिससे वह गैंगस्टर का संभावित टारगेट बन गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+