'धोखे से मार देते हैं गीदड़ भी शेर को', पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बेटे जीशान का एक्स पोस्ट
Baba Siddique News: 12 अक्टूबर को मुंबई में एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद मुंबई पुलिस ने अभी तक 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़ में आए आरोपियों के पास से बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी की फोटो भी मिली।
वहीं, अब बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने X पोस्ट किया है, जो चर्चाओं में आ गया है। दरअसल, जीशन सिद्दीकी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर लिखा, 'बुजदिल डराया करते है अक्सर दिलेर को , धोखे से मार देते हैं गीदड़ भी शेर को।'

आपको बता दें कि इससे पहले भी जीशान ने X लिखा था कि जो छिपा है, जरूरी नहीं कि वह सो रहा हो। जो सामने दिख रहा है, जरूरी नहीं कि वह बोलता हो। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस अभी तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस ने शुक्रवार 18 अक्टूबर को नितिन सप्रे, रामफुल चंद कनौजिया, संभाजी किशोर पारधी, प्रदीप दत्तू थोम्ब्रे और चेतन पारधी को गिरफ्तार किया हैं। इससे पहले, गुरमेल बलजीत सिंह, धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को पकड़ा था।
बता दें, पुलिस जांच में एक आरोपी के फोन पर बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी की तस्वीर मिली है। इसे लेकर पुलिस ने जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा बढ़ा दी। इसके अलावा, यह भी पता चला कि बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने किराए के हत्यारों के साथ बातचीत के लिए स्नैपचैट का इस्तेमाल किया था।












Click it and Unblock the Notifications