कौन हैं 'राष्ट्रवादी' यूट्यूबर अजीत भारती? राहुल गांधी पर क्या कहा कि कर्नाटक से नोएडा आई पुलिस, पर लौटी बैरंग

Ajeet Bharti: यूट्यूबर और पत्रकार अजीत भारती सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। अजीत भारती को कर्नाटक पुलिस 20 जून को नोटिस देने नोएडा उनके घर आई थी। कर्नाटक पुलिस के मुताबिक, नोएडा के रहने वाले यूट्यूबर अजीत भारती को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक वीडियो की जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया गया है।

यूट्यूबर अजीत भारती खुद को एक राष्ट्रवादी पत्रकार कहते हैं। यूट्यूबर अजीत भारती को जारी किए गए पुलिस नोटिस में कहा गया है, 'राहुल आग में घी डालने की कोशिश कर रहे हैं, नसीर चाहते हैं कि मोदी स्कल कैप में हों' शीर्षक वाले इस वीडियो का कथित तौर पर समुदायों के बीच दुश्मनी, नफरत और दुर्भावना की भावना पैदा करने का इरादा है।"

Who is Ajeet Bharti

ये भी पढ़ें- कौन हैं मौसमी सिंह? जिनको प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने दिखाए तेवर, कहा- 'ये टीशर्ट ले लो...'

अजीत भारती पर किसने दर्ज करवाई FIR?

अजीत भारती पर यह कार्रवाई बीके बोपन्ना नामक व्यक्ति द्वारा 15 जून को बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अजीत भारती ने 13 जून 2024 को राहुल गांधी के खिलाफ एक झूठा वीडियो बनाया था। अजीत भारती को सात दिन के बेंगलुरु भीतर हाई ग्राउंड थाने में पेश होने का आदेश दिया गया है।

Who is Ajeet Bharti

ये भी पढ़ें- कौन हैं पलकी शर्मा, जिन्होंने लंदन में 'मोदी' के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने वालों की उड़ाई धज्जियां, Video वायरल

अजीत भारती के घर सादी वर्दी में क्यों पहुंची थी कर्नाटक पुलिस?

रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक पुलिस के तीन जवान अजीत भारती के घर नोएडा में सादी वर्दी में कैब से पहुंचे थे। उन्होंने नोएडा पुलिस को इस बारे में कोई सूचना नहीं दी थी। लेकिन जैसे ही स्थानीय पुलिस को अजीत और उनके परिवार ने सूचना दी, वहां फौरन नोएडा पुलिस आई और तीनों जवानों को अपने साथ थाने ले गई। इस घटना की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है।

इस तस्वीर को शेयर कर अजीत भारती ने लिखा है, ''आज यह छायाचित्र सर्वाधिक चर्चित रहा। जब बाईं ओर तीन टी-शर्टधारी कर्नाटक पुलिसकर्मी, यूपी पुलिस के कागजों पर हस्ताक्षर कर रहे थे। मैं 6.2 लंबा हूं। मेरा विख्यात पाजामा मेरा ही है। तोंद पर कोई कार्य नहीं कर रहा, फोटो का पता होता तो सांस खींच लेता। बगल में है जो मीम देख रहा है। मैं बाहर तब निकला जब मीडिया के कई मित्र बाइट लेने आए हुए गर्मी में बाहर खड़े थे।''

Who is Ajeet Bharti

इस घटना के बाद अजीत भारती के बारे में लोग जानना चाहते हैं। आइए जानें कौन हैं अजीत भारती?

Who is Ajeet Bharti: कौन हैं अजीत भारती?

🔴 अजीत भारती एक यूट्यूबर और पत्रकार हैं और फिलहाल उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर अजीत भारती की पहचान एक 'राष्ट्रवादी' पत्रकार के तौर पर है।

🔴अजीत भारती का जन्म 24 सितंबर 1994 को बिहार के बेगूसराय के रतन बभनगामा गांव के एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ है। अजीत भारती के पिता का नाम विनोद भारती और माता का नाम शिवानी भारती है।

🔴 बिहार के मूल निवासी अजीत भारती बचपन से ही दिल्ली में रहे हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई और करियर की शुरुआत भी दिल्ली में ही की है।

🔴अजीत भारती यूट्यूब पर मशहूर हैं। अजीत भारती के यूट्यूब चैनल www.youtube.com/ajeetbharti पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अजीत भारती अपने न्यूज पढ़ने और बताने के तरीके को भी सुर्खियों में रहते हैं। अजीत भारती की युवाओं में काफी लोकप्रियता है।

ये भी पढ़ें- 'सत्य ही मेरा भगवान', रजत शर्मा या रागिनी नायक किसके पक्ष में हाई कोर्ट का फैसला? गाली दी या नहीं? हुआ खुलासा

अजीत भारती ने कर्नाटक पुलिस विवाद को लेकर क्या कहा है?

अजीत भारती ने कर्नाटक पुलिस विवाद पर अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने बताया है कि कैसे कर्नाटक पुलिस उन्हें लेने आई थी लेकिन उन्हें खुद नोएडा पुलिस लेकर गई।

अजीत भारती ने कहा है कि, ''कर्नाटक पुलिस के इन जवानों ने स्थानीय पुलिस थाने को ना तो कोई सूचना दी थी और ना ही उनको अपने साथ लेकर आए थे। तीन पुलिसकर्मी मेरे घर एक कैब से आए थे और उन्होंने पुलिस की वर्दी भी नहीं पहनी थी। मुझे इस मामले में फंसाया जा रहा है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+