जिनके नाम से कांपते हैं अपराधी, वो UP की DSP श्रेष्ठा ठाकुर खुद कैसे हुई धोखाधड़ी की शिकार, कुछ ऐसी है लाइफ

DSP Shrestha Thakur: उत्तर प्रदेश के शामली में तैनात डिप्‍टी एसपी श्रेष्‍ठा ठाकुर पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। यूपी में लेडी सिंघम के नाम से जाने जानी वाली श्रेष्‍ठा ठाकुर अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में हैं।

हाल ही में श्रेष्‍ठा ठाकुर ने अपने पूर्व पति के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस बीच श्रेष्‍ठा ठाकुर की लाइफ स्टोरी को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ रही है। लोग श्रेष्‍ठा ठाकुर और उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानना चाहते हैं।

DSP Shrestha Thakur

Who is DSP Shrestha Thakur: कौन हैं डिप्‍टी एसपी श्रेष्‍ठा ठाकुर?

  • श्रेष्‍ठा ठाकुर 2012 बैच की पीपीएस (PPS) अधिकारी हैं। फिलहाल वो शामली में बतौर डिप्‍टी एसपी तैनात हैं।
  • श्रेष्‍ठा ठाकुर मूल रूप से यूपी के उन्नाव जिले की रहने वाली हैं। श्रेष्‍ठा के पिता का नाम एसबी सिंह भदौरिया है। इनके पिता का कारोबार है। श्रेष्‍ठा के परिवार में दो बड़े भाई हैं। श्रेष्‍ठा ठाकुर ने अपनी पढ़ाई यूपी के कानपुर से की है।
  • श्रेष्‍ठा ठाकुर जब कानपुर में पढ़ाई करतीं थीं तो उस वक्त मनचले ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसकी शिकायत श्रेष्ठा ने पुलिस से की थी। लेकिन उस वक्त पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। जिसके बाद श्रेष्ठा ठाकुर ने अधिकारी बनने की ठान ली थी।

  • श्रेष्‍ठा ठाकुर 2012 में UPPSC की परीक्षा पास करने के बाद सबसे पहले डीएसपी बनीं। धीरे-धीरे उनको यूपी में लेडी सिंघम के नाम से जाने जानी लगीं।
  • श्रेष्‍ठा ठाकुर साल 2017 में बुलंदशहर जिले में सर्किल ऑफिसर के पद पर तैनात थीं। इस दौरान वह कई वजहों से सुर्खियों में आई थीं।
  • श्रेष्‍ठा ठाकुर का इसके बाद ट्रांसफर नेपाल बॉर्डर के पास बहराइच जिले में किया गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर श्रेष्‍ठा ठाकुर ने लिखा था कि, 'जहां भी जाएगा, रौशनी लुटाएगा.. किसी चराग का अपना मकां नहीं होता।'

कैसे धोखेबाज से हो गई थी DSP श्रेष्ठा ठाकुर की शादी

  • बताया जाता है कि श्रेष्‍ठा ठाकुर जिस भी जिले में तैनात होती हैं, वहां के अपराधी उनसे कांपते हैं। लेकिन ऐसे में श्रेष्ठा ठाकुर के साथ हुई पारिवारिक धोखेबाजी की घटना ने सबको हैरान कर दिया है।
  • श्रेष्‍ठा ठाकुर ने अपनी एफआईआर में कहा है कि, ''मेरे पूर्व पति रोहित राज सिंह ने न केवल झूठ बोलकर मुझसे शादी की, बल्कि पुलिस में नौकरी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी और पैसा वसूली की। रोहित ने मेरे से भी कथित तौर पर 15 लाख रुपये, मेरे हस्ताक्षर करके ठगे हैं। मेरी शादी 2018 में रोहित राज से एक मेट्रोमोनियल साइट के जरिए हुई थी।''

  • श्रेष्‍ठा ठाकुर ने आगे कहा, ''रोहित राज सिंह ने खुद को 2008 बैच का आईआरएस अधिकारी, उपायुक्त और रांची में तैनात बताया था...सच्चाई जानने के बावजूद, मैंने वैवाहिक रिश्ते को खराब नहीं किया और रोहित और उसके परिवार की सभी वित्तीय मांगों को पूरा किया।''
  • उन्होंने आगे कहा, 'रोहित का पूरा समर्थन करने के बाद भी उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया और वह मेरे पुलिस पद और नाम का इस्तेमाल कर कई लोगों को गुमराह करके और धोखाधड़ी करके भारी रकम वसूलता रहा। इस मुद्दे पर रोहित और उसके परिवार से बात करने के बाद रोहित और उसके परिवार ने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। मुझे रोहित राज सिंह ने पीटा और मेरे बच्चे को जान से मारने की धमकी दी गई।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+