जानिए कौन हैं नुसरत जहां के पति कारोबारी निखिल जैन, जिन पर सांसद ने लगाए अब गंभीर आरोप
कोलकाता, 11 जून। मशहूर बंगाली अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपनी टूटती शादी की वजह से चर्चा में हैं, उन्होंने अपनी शादी को ही अमान्य करार दे दिया है। नुसरत जहां ने जहां अपने पति निखिल जैन पर उनके गहने और पैसे को बिना बताए उनके लॉकर से निकालने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर निखिल जैन ने भी 9 प्वाइंट में ये साफ करने की कोशिश की है कि वो हमेशा चाहते थे कि वो अपनी शादी को रजिस्टर्ड करा दें लेकिन नुसरत ने हमेशा् टाल-मटौल की और यही नहीं उन्होंने नुसरत को उनके परिवार की मदद के लिए एक मोटी रकम दी थी, जिसको उन्होंने आज तक वापस नहीं किया। फिलहाल आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

नुसरत ने साल 2019 में निखिल से की थी शादी
तो चलिए विस्तार से जानते हैं कारोबारी निखिल जैन के बारे में, जिनके साथ नुसरत ने 19 जून 2019 को टर्की के बोडरम सिटी में शादी की थी और ये कहा था कि निखिल के जीवन का हिस्सा बनना, उनके लिए ख्वाब के सच होने जैसा है।
Recommended Video

कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं निखिल जैन
दरअसल निखिल जैन बंगाल के प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उनका साड़ियों का फैमिली बिजनेस है। उनके ब्रांड का नाम है 'रंगोली', उनके पिता मोहन कुमार जैन ने टेक्सटाइल का बिजनेस शुरू किया था, जो आज कोलकाता के अलावा हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और विजयवाड़ा में फैला हुआ है।

बंगाल के बड़े रईस कहलाते हैं निखिल जैन
'रंगोली' साड़ी काफी लोकप्रिय ब्रांड हैं और निखिल जैन की गिनती रईसों में होती है। उनकी मां हाउस वाइफ हैं और उनकी दो बहनें कीर्ति और स्वाति हैं।
एमपी बिड़ला स्कूल से पढ़ाई
निखिल का जन्म कोलकाता में हुआ था और उनका बचपन यहीं बीता है। उन्होंने एमपी बिड़ला स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने यूके की वार्विक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की शिक्षा हासिल करने के बाद फैमिली बिजनेस को ही संभाला है। वो लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं।

एस्टन मार्टिन कार पसंद करते हैं निखिल जैन
उन्हें एस्टन मार्टिन कार पसंद है तो वहीं वो इंडियन फूड के दीवाने हैं, खाने में उन्हें शाकाहारी भोजन और पनीर काफी पसंद है।
नुसरत मुस्लिम हैं और निखिल जैन हैं
गौरतलब है कि नुसरत मुस्लिम हैं और निखिल जैन हैं, नुसरत ने जैन रीति-रिवाज से ही निखिल से शादी की थी, दोनों ने शादी करने से पहले 3 साल तक एक-दूसरे को डेट भी किया था। । दोनों ने विदेश में शादी करने के बाद कोलकाता में ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था, जिसमें बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी शामिल हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications